Gaudium IVF Vs क्लीन मैक्स Vs श्री राम ट्विस्टेक्स Vs रेवा डायमंड IPO में निवेश का मौका? जानें सभी का लेटेस्ट GMP?

अगर आप आईपीओ निवेशक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अगले हफ्ते 4 नए मेनबोर्ड आईपीओ आएंगे। हम इन आईपीओ के ताजा जीएमपी बता रहे हैं। हालांकि, याद रखें कि जीएमपी रिटर्न की गारंटी नहीं देता है। इसलिए निवेश से पहले सलाहकार से सलाह जरूर लें और कोई भी फैसला जल्दबाजी में न करें।

IPO में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। आईपीओ मार्केट में फिर हलचल तेज होने वाली है। दरअसल, एक हफ्ते में चार मेनबोर्ड (IPO खुलने वाले हैं, जिनके नाम हैं: Gaudium IVF & Women Health IPO, क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस आईपीओ, Shri Ram Twistex IPO, और पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी आईपीओ। अगर आप इनमें से किसी आईपीओ में निवेश की योजना बना रहे हैं तो हम आपको इन IPO के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। साथ ही ताजा जीएमपी भी बताएंग। इससे आपको फैसले लेने में आसानी होगी।

IPO News

आईपीओ न्यूज

निवेशकों के लिए कब-कौन आईपीओ खुलेगा?

बता दें कि गौडियम आईवीएफ एंड वूमेन हेल्थ आईपीओ कल यानी 20 फरवरी को खुलेगा और 24 फरवरी को बंद होगा। वहीं, क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस आईपीओ सोमवार, 23 फरवरी को खुलकर 25 फरवरी को बंद होगा। श्री राम ट्विस्टेक्स का आईपीओ 23 फरवरी को खुलेगा और 25 फरवरी को बंद होगा। वहीं, PNGS Reva Diamond Jewellery IPO मंगलवार, 24 फरवरी को खुलेगा और 26 फरवरी को बंद होगा।

End of Feed