बिजनेस

Garuda Construction IPO Day 2: 3 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ गरुड़ कंस्ट्रक्शन का IPO, GMP दे रहा प्रॉफिट का इशारा

Garuda Construction and Engineering IPO GMP: गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग का IPO 8 अक्टूबर को खुला और 10 अक्टूबर को बंद होगा। आईपीओ में प्राइस बैंड 92-95 रु है, जबकि लॉट साइज 157 शेयरों की है। कंपनी की लिस्टिंग 15 अक्टूबर को BSE-NSE पर होगी। ये एक मेनबोर्ड का IPO है।

Image

गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग आईपीओ जीएमपी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • गरुड़ कंस्ट्रक्शन का IPO 3 गुना से ज्यादा
  • 5 रु पहुंचा GMP
  • प्रॉफिट का मिल रहा इशारा

Garuda Construction and Engineering IPO GMP: गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग का IPO 8 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसे पहले दिन मंगलवार को 1.91 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला। जबकि बुधवार को करीब साढ़े 12 बजे तक ये 3.05 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। अच्छी बात ये है कि कंपनी का शेयर ग्रे-मार्केट में प्रीमियम पर चल रहा है। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 5 रु है, जो कि इसकी लिस्टिंग घट या बढ़ सकता है। जबकि आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 92-95 रु है। अगर फाइनल प्राइस 95 रु भी रहा तो मौजूदा GMP के आधार पर 5 फीसदी से अधिक रिटर्न लिस्टिंग पर मिल सकता है।

ये भी पढ़ें -

IPO की डिटेल (Garuda Construction IPO)

गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग का IPO 8 अक्टूबर को खुला और 10 अक्टूबर को बंद होगा। आईपीओ में प्राइस बैंड 92-95 रु है, जबकि लॉट साइज 157 शेयरों की है। कंपनी की लिस्टिंग 15 अक्टूबर को BSE-NSE पर होगी। ये एक मेनबोर्ड का IPO है।

क्या है बिजनेस (Garuda Construction Business)

2010 में शुरू की गई गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग रेसिडेंशियल, कमर्शियल, हाउसिंग/कमर्शियल, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स के लिए कई कंस्ट्रक्शन सर्विसेज देती है। साथ ही कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए अतिरिक्त सेवाएं भी ऑफर करती है।

IPO से आए फंड का क्या करेगी कंपनी

गरुड़ कंस्ट्रक्शन के 264.10 करोड़ रुपये के आईपीओ में 173.85 करोड़ रुपये के 1.83 करोड़ नए शेयर बेचे जाएंगे। वहीं प्रमोटर पीकेएच वेंचर्स 90.25 करोड़ रुपये के 95 लाख शेयर बेचेगी। इस इश्यू से प्राप्त फंड का उपयोग कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, अकार्बनिक खरीदारी और सामान्य कॉर्पोरेट खर्चों के लिए करेगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article