देश की सबसे अमीर महिला ने हरियाणा में किया कमाल, जानें कहां से होती है कमाई

हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की जीत हुई है। इस बीच हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल ने जीत हासिल की। खास बात ये है कि सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं।

Authored by: काशिद हुसैन Updated Oct 9 2024, 11:58 IST
जिंदल परिवार की संपत्तिImage Credit : X/TNN01 / 05

जिंदल परिवार की संपत्ति

फोर्ब्स के अनुसार जिंदल परिवार की संपत्ति करीब साढ़े 3 लाख करोड़ रु है। सावित्री जिंदल जिंदल ग्रुप को संभालती हैं। ये ग्रुप स्टील, बिजली, सीमेंट, माइनिंग, तेल-गैस और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में कारोबार करता है।

ग्रुप के फाउंडरImage Credit : X/TNN02 / 05

ग्रुप के फाउंडर

ग्रुप के फाउंडर ओम प्रकाश जिंदल थे। 2005 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में ओम प्रकाश जिंदल की मृत्यु के बाद ग्रुप की कंपनियों को उनके चार बेटों में विभाजित कर दिया गया, जो अब उन्हें अलग-अलग चलाते हैं।

स्टील की तीसरी सबसे बड़ी उत्पादकImage Credit : X/TNN03 / 05

स्टील की तीसरी सबसे बड़ी उत्पादक

सावित्री जिंदल ग्रुप की ‘मानद चेयरपर्सन’ हैं। पति के बाद कमान संभालने के बाद ग्रुप का रेवेन्यू 4 गुना हो गया। ग्रुप की जिंदल स्टील भारत में स्टील की तीसरी सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी है।

ग्रुप की शुरुआतImage Credit : X/TNN04 / 05

ग्रुप की शुरुआत

समय के साथ ग्रुप ने पेट्रोलियम, हीरा और हाई वैल्यू मेटल्स और मिनरल एक्सप्लोरेशन में भी एंट्री की। ग्रुप की शुरुआत 1952 में हुई थी।

कई देशों में फैला नेटवर्कImage Credit : X/TNN05 / 05

कई देशों में फैला नेटवर्क

आज ग्रुप की भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, मध्य पूर्व और इंडोनेशिया में मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज हैं और चिली, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और मोजाम्बिक में माइनिंग फैसिलिटीज और दुनिया भर में मार्केटिंग ऑफिस हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!