बिजनेस

Stock Market Today: शेयर बाजार ने गंवाई सारी बढ़त, फ्लैट हो गए सेंसेक्स-निफ्टी, निवेशकों में भगदड़

Stock Market Today 25 March 2025: शेयर बाजार में मंगलवार को भी शानदार तेजी देखने को मिल रही थी। 77984.38 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सेंसेक्स 78,296.28 पर खुलकर 78,741.69 पर पहुंच गया था। इसी तरह निफ्टी 23658.35 अंक के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 23,751.50 पर खुलने के बाद 23,869.60 पर पहुंच गया था। मगर दोपहर तक मार्केट की सारी बढ़त खो गयी है। करीब डेढ़ बजे सेंसेक्स लगभग फ्लैट है, जबकि निफ्टी में सिर्फ 27 अंकों की बढ़त है।

Image

शेयर बाजार में आज भी तेजी बरकरार

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में ने गंवाई तेजी
  • सुबह की बढ़त हो गयी खत्म
  • सेंसेक्स पहुंच गया था 78000 के पार

Stock Market Today 25 March 2025: शेयर बाजार में मंगलवार को भी शानदार तेजी देखने को मिल रही थी। 77984.38 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सेंसेक्स 78,296.28 पर खुलकर 78,741.69 पर पहुंच गया था। इसी तरह निफ्टी 23658.35 अंक के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 23,751.50 पर खुलने के बाद 23,869.60 पर पहुंच गया था। मगर दोपहर तक मार्केट की सारी बढ़त खो गयी है। करीब डेढ़ बजे सेंसेक्स लगभग फ्लैट है, जबकि निफ्टी में सिर्फ 27 अंकों की बढ़त है।

ये भी पढ़ें -

किन कारणों से शेयर बाजार में सुबह आई थी तेजी

  • शेयर बाजार को ग्लोबल संकेतों से सपोर्ट मिल रहा है
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कुछ नियोजित टैरिफ को कम कर सकते हैं, जिससे वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका कम हो सकती है
  • आईटी शेयरों में तेजी आई है, जो अमेरिकी ग्रोथ में सुस्ती की चिंता के कारण दबाव में थे
  • विदेशी निवेशकों का रुख बदला है और फिर से खरीदारी की ओर बढ़ रहे हैं
  • अमेरिकी और एशियाई बाजारों में तेजी से मिल रहा सपोर्ट

सेंसेक्स के किन शेयरों में है तेजी

  • अल्ट्राटेक सीमेंट : 2.98 फीसदी
  • एचसीएल टेक : 2.93 फीसदी
  • बजाज फिनसर्व : 2.80 फीसदी
  • इंफोसिस : 2.16 फीसदी
  • एचडीएफसी बैंक : 1.80 फीसदी
  • टीसीएस : 1.61 फीसदी

इन शेयरों में अब भी गिरावट

  • इंडसइंड बैंक : 2.65 फीसदी
  • जोमैटो : 2.56 फीसदी
  • रिलायंस : 0.35 फीसदी
  • टाटा स्टील : 0.22 फीसदी
  • आईसीआईसीआई बैंक : 0.14 फीसदी

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article