Gala Precision IPO: 2 सितंबर को खुलेगा गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग का IPO, प्राइस बैंड है 503-529 रु

Gala Precision Engineering IPO: गाला प्रिसिजन के आईपीओ में 32.58 करोड़ रुपये के 6.16 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए की जाएगी। इस तरह बोली के प्राइस बैंड के ऊपरी भाव 529 रुपये पर आईपीओ का कुल साइज 168 करोड़ रुपये होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग लाएगी IPO
  • 2 सितंबर को खुलेगा IPO
  • प्राइस बैंड है 503-529 रु

Gala Precision Engineering IPO: गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड अपना आईपीओ (IPO) लाने वाली है। इसके आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 503-529 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि 168 करोड़ रुपये का IPO दो सितंबर को खुलेगा, जबकि चार सितंबर को बंद होगा। आईपीओ के तहत 135.34 करोड़ रुपये के 25.58 लाख नए इक्विटी शेयरों की बिक्री की जा रही है।

Gala Precision Engineering IPO

गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग का आईपीओ 2 सितंबर को खुलेगा

ये भी पढ़ें -

End of Feed