बिजनेस

Share Market: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स में मामूली बढ़त, नए शिखर पर निफ्टी

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 27, 2024, 05:22 PM IST

Share Market: पश्चिम एशिया और यूक्रेन में तनाव बढ़ने के बीच मुनाफावसूली से बाजार स्थिर रहा। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में लगातार छठे कारोबारी सत्रों में तेजी रही। शनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 7.15 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की नाममात्र बढ़त के साथ 25,017.75 अंक पर बंद हुआ।

Image

शेयर बाजार में तेजी (Image Source: iStock)

Share Market: शेयर मार्केट में मंगलवार को काफी उतार-चढ़ाव रहा और बीएसई सेंसेक्स मामूली 14 अंक के लाभ में रहा। हालांकि, निफ्टी अपने अबतक के उच्चतम स्तर 25,017 अंक पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया और यूक्रेन में तनाव बढ़ने के बीच मुनाफावसूली से बाजार स्थिर रहा। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में लगातार छठे कारोबारी सत्रों में तेजी रही और यह 13.65 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,711.76 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 81,919.11 अंक तक गया और नीचे में 81,600.51 अंक तक आया।

इन शेयरों में रही तेजी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 7.15 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की नाममात्र बढ़त के साथ 25,017.75 अंक पर बंद हुआ। यह लगातार नौवां सत्र है जब निफ्टी में तेजी रही है। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व, मारुति, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप लाभ में रहीं। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स शामिल हैं।

चुनौतियां और सकारात्मक रुख

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि बाजार में चुनौतियां और सकारात्मक रुख दोनों हैं। चुनौतियां पश्चिम एशिया और यूक्रेन में बढ़ते तनाव की हैं। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 81 डॉलर से ऊपर पहुंच गया है। दूसरी तरफ सकारात्मक रुख अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद को लेकर है। इससे भारतीय रिजर्व बैंक समेत अन्य केंद्रीय बैंकों पर भी सकारात्मक असर होगा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 483.36 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 611.90 अंक चढ़ा था जबकि एनएसई निफ्टी में 187.45 अंक की मजबूती रही थी।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article