G-20 के सबसे ''अमीर कपल'' हैं ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति, दौलत में पत्नी के आगे बेहद गरीब हैं ब्रिटिश पीएम

Rishi Sunak And His Wife Akshata Murthy Net Worth: अक्षता की नेटवर्थ अपने पति से काफी ज्यादा है। अक्षता प्रमुख आईटी कंपनी इंफोसिस के 7 में से एक फाउंडर नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) की बेटी हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत आए हुए हैं ब्रिटिश पीएम और उनकी पत्नी
  • दोनों की नेटवर्थ है हजारों करोड़ रु
  • अक्षता के पास हैं 4 घर

Rishi Sunak And His Wife Akshata Murthy Net Worth: दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) चल रहा है, जिसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष आए हुए हैं। इनमें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) भी शामिल हैं। सुनक के साथ उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति (Akshata Murthy) भी भारत आई हैं।

Rishi Sunak And His Wife Akshata Murthy Net Worth

ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की कुल संपत्ति

भारत दौरे पर आए सुनक और उनकी पत्नी की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें अक्षता अपने पति की टाई ठीक करती नजर आ रही है। इस फोटो की सोशल मीडिया पर लोग काफी तारीफ कर रहे हैं और इसे भारतीय संस्कृति से भी जोड़ देख रहे हैं। खास बात यह भी है कि अक्षता की नेटवर्थ अपने पति से काफी ज्यादा है। मगर बावजूद इसके उनका अपने पति के लिए प्यार भरा व्यवहार लोगों का दिल जीत रहा है।

End of Feed