Future Retail की होगी नीलामी, कर्जदारों को नहीं मिला कोई उचित खरीदार

Future Retail To Liquidate: फ्यूचर रिटेल, जो कभी किशोर बियानी के नेतृत्व वाले फ्यूचर ग्रुप (Future Group) की प्रमुख कंपनी थी, अब बिक्री की ओर बढ़ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फ्यूचर रिटेल की होगी बिक्री
  • आरपी ने एनसीएलटी से किया संपर्क
  • लेनदारों की समिति को नहीं मिला खरीदार

Future Retail To Liquidate: फ्यूचर रिटेल (Future Retail), जो कभी किशोर बियानी (Kishore Biyani) के नेतृत्व वाले फ्यूचर ग्रुप (Future Group) की प्रमुख कंपनी थी, अब बिक्री की ओर बढ़ रही है। इसके कर्जदाताओं को कर्ज में डूबी कंपनी के लिए कोई उचित खरीदार नहीं मिल सका।

Future Retail To Liquidate

फ्यूचर रिटेल की नीलामी होगी

कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) को पूरा करने की समय सीमा में चार बार विस्तार के बाद स्पेस मंत्रा (Space Mantra) द्वारा पेश की गई एकमात्र समाधान योजना को लेनदारों की समिति (सीओसी) ने खारिज कर दिया। कंपनी के रेजोल्यूशन प्रोफेशनल (आरपी) ने अब फ्यूचर रिटेल की बिक्री या लिक्विडेशन के लिए एनसीएलटी (NCLT) से संपर्क किया है।

End of Feed