बिजनेस

क्या होती है मुहूर्त ट्रेडिंग, जानें डेट और टाइमिंग, 5 सालों से लगातार हो रहा दिवाली पर फायदा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 12, 2023, 11:07 AM IST

What is Diwali Muhurat Trading 2023: मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान पिछले 5 वर्षों में सेंसेक्स तेजी देखी जा चुकी है। सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद हुए थे। बीते साल यानी साल 2022 में मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स सिर्फ एक घंटे में ही 524 अंक की उछाल के साथ बंद हुआ था।

Image

मुहूर्त ट्रेडिंग 12 नवंबर को शाम 6 बजे से 7:15 बजे तक चलेगी।

Photo : Times Now Digital

What is Diwali Muhurat Trading 2023: दिवाली के महत्व fको देखते हुए इस दिन कुछ देर के लिए ट्रेडिंग (Diwali Muhurat Trading 2023) की जाती है। जो शाम को एक घंटे के लिए होती है। जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहते हैं। इसकी टाइमिंग पहले ही बता दी जाती है। इस बार भी मुहूर्त ट्रेडिंग की जाएगी। यह 12 नवंबर की शाम को होगी। इस दौरान एनएसई और बीएसई दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग (Diwali Muhurat Trading 2023) के लिए एक घंटा खुला रहेगा।

किस समय होगी मुहूर्त ट्रेडिंग

एनएसई के मुताबिक, मुहूर्त ट्रेडिंग 12 नवंबर को शाम 6 बजे से 7:15 बजे तक चलेगी। इसमें 6 से 6:15 बजे तक प्री-ओपनिंग होगी। इसके बाद 6.15 से 7.15 बजे तक आम लोग ट्रेडिंग कर पाएंगे। वहीं ब्लॉक डील विंडो 5.45 बजे ही खुल जाएगी। अगर किसी को ट्रेड में मोडिफिकेशन करना है तो यह 7.25 बजे होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग का क्लोजिंग सेशन 7.25 से 7.35 बजे तक होगा। कॉल ऑक्शन इललिक्विड सेशन शाम 6:20 बजे से शाम 7:05 बजे के बीच होगा।

किस साल कितनी आई निफ्टी में तेजी

  • 2022 : 0.88%
  • 2021 : 0.5%
  • 2020 : 0.47%
  • 2019 : 0.37%
  • 2018 : 0.7%

कैसे रह सकती है बाजार की चाल

मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान पिछले 5 वर्षों में सेंसेक्स तेजी देखी जा चुकी है। सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद हुए थे। बीते साल यानी साल 2022 में मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स सिर्फ एक घंटे में ही 524 अंक की उछाल के साथ बंद हुआ था। वहीं साल 2021 में सेंसेक्स 296 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article