Jio से जेटवर्क तक 12 कंपनियां ला रहीं IPO, इस महीने बाजार में बरसेगा रिकॉर्ड तोड़ पैसा

पिछले महीने शेयर बाजार में आईपीओ की संख्या के हिसाब से 30 साल का रिकॉर्ड टूटा था। वहीं, इस महीने वैल्यू के हिसाब से रिकॉर्ड टूट सकता है। क्योंकि, जियो से जेटवर्क तक बड़े IPO आने वाले हैं।

Upcoming IPO Jio to Zetwerk October 2026: शेयर बाजार के प्राइमरी मार्केट में अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में हलचल बढ़ने वाली है। मुकेश अंबानी की Jio Platforms से लेकर Zetwerk Manufacturing Business और Avaada Electro तक 12 कंपनियां IPO के जरिए बाजार से पैसा जुटाने की तैयारी में हैं। इनमें से जिन 10 कंपनियों के इश्यू का पूरा आकार सामने आया है, वे मिलकर करीब ₹50,651 करोड़ जुटा सकती हैं। बाकी कंपनियों के इश्यू की पूरी रकम सामने आने पर यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। हालांकि, सभी 12 कंपनियों की लॉन्च डेट अभी तय नहीं है।

jio to jetworks ipo

इस महीने खुलने हैं 12 कंपनियों के इश्यू

इस महीने निवेशकों की नजर खास तौर पर Jio Platforms के बहुप्रतीक्षित IPO पर रहेगी। वहीं, Zetwerk, HD Fire Protect, Fusion CX, Tonbo Imaging, Bonfiglioli Transmissions और Sahajanand Medical Technologies के इश्यू भी चर्चा में हैं। कंपनियों का यह समूह टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, रिन्यूएबल एनर्जी, डिफेंस और मैन्युफैक्चरिंग जैसे अलग-अलग सेक्टर से जुड़ा है।

End of Feed