Freshara Agro IPO: फ्रेशरा एग्रो एक्सपोर्ट्स लिमिटेड का IPO गुरुवार से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। 75.39 करोड़ रुपये के बुक-बिल्डिंग ऑफर में 64.99 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी। ये एक SME IPO है। फ्रेशरा एग्रो एक्सपोर्ट्स का आईपीओ 21 अक्टूबर को बंद होगा। फ्रेशरा एग्रो एक्सपोर्ट्स के आईपीओ का प्राइस बैंड 110 रुपये से 116 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया गया है।
ये भी पढ़ें -
कितना है लॉट साइज
रिटेल निवेशकों को कम से कम 1,200 शेयरों के एक लॉट साइज के लिए आवेदन करना होगा, जो कि न्यूनतम 1,39,200 रुपये का निवेश होगा। हाई नेटवर्थ वाले लोग (HNI) न्यूनतम दो लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कब मिलेंगे शेयर और कब है लिस्टिंग
शेयरों का अलॉटमेंट 22 अक्टूबर को फाइनल जाने की उम्मीद है। फ्रेशरा एग्रो एक्सपोर्ट्स के शेयर 23 अक्टूबर को डीमैट खातों में क्रेडिट कर दिए जाएंगे और नॉन-अलॉटीज के लिए रिफंड भी उसी दिन शुरू कर दिया जाएगा।
फ्रेशरा एग्रो एक्सपोर्ट्स के शेयर 24 अक्टूबर को एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म इमर्ज पर लिस्ट होने की संभावना है।
कितना है GMP
आईपीओ वॉच के अनुसार फ्रेशरा एग्रो एक्सपोर्ट्स का जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम 75 रु है। यानी आईपीओ के ऊपरी प्राइस 116 रु से लिस्टिंग पर 64.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
फ्रेशरा एग्रो एक्सपोर्ट्स खीरा और अन्य अचार वाली सब्जियों की खरीद, प्रोसेसिंग और निर्यात करती है। यह कॉन्ट्रैक्ट खेती के तहत तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों से कच्ची सब्जियां खरीदती है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
