घर से सुपरमार्केट तक हैकर्स का हमला! फ्रिज हैक कर अरबों डॉलर के बाजार को नुकसान पहुंचाने की साजिश?

फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट में हैकर्स ने फ्रिज और फ्रीजर के कंट्रोल सिस्टम को निशाना बनाया। इसके बाद तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और बड़ी मात्रा में खाने-पीने का सामान खराब हो गया। इस घटना ने साइबर सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

आमतौर पर लोग सोचते हैं कि हैकर्स का निशाना मोबाइल, कंप्यूटर या बैंक खाते होते हैं, लेकिन फ्रांस में सामने आई घटना ने दिखाया कि इंटरनेट से जुड़े दूसरे उपकरण भी साइबर हमले का शिकार हो सकते हैं। 11 और 12 अक्टूबर 2026 की रात फ्रांस के कई सुपरमार्केट के रेफ्रिजरेशन सिस्टम को निशाना बनाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले से इंटरमार्शे, कैरेफोर, कोऑपरेटिव यू और दूसरे रिटेल स्टोर प्रभावित हुए। हैकर्स ने फ्रिज और फ्रीजर को नियंत्रित करने वाले सिस्टम में बदलाव किया, जिससे उनकी सामान्य कूलिंग प्रक्रिया प्रभावित हुई और तापमान बढ़कर करीब 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Fridge Hacked in France

फ्रिज हैक कर अरबों डॉलर के बाजार को नुकसान पहुंचाने की साजिश?

लाखों का सामान हुआ खराब, भारी नुकसान की आशंका

फ्रिज और फ्रीजर का काम खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित तापमान पर रखना होता है। लेकिन जब तापमान अचानक बढ़ा, तो दूध, मांस, आइसक्रीम और दूसरे जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों को फेंकना पड़ा। कुछ जगहों पर उपकरणों को नुकसान पहुंचने और आग लगने की घटनाएं भी सामने आईं। इंटरमार्शे से जुड़ी करीब 150 दुकानों के प्रभावित होने की जानकारी दी गई। कंपनी के मुताबिक, कई जगहों पर सुरक्षा के लिहाज से खराब होने की आशंका वाले खाद्य पदार्थों को नष्ट करना पड़ा। शुरुआती रिपोर्ट्स में देशभर में एक दिन के नुकसान का अनुमान करोड़ों यूरो तक बताया गया है। हालांकि, कुल नुकसान का अंतिम आंकड़ा सामने नहीं आया है।

End of Feed