विदेशी निवेशक नहीं रोक रहे बिकवाली, जनवरी में अबतक इतने हजार करोड़ शेयर बाजार से निकाले, जानें वजह

डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी का असर भारतीय शेयर बाजार पर ही हो रहा है। विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। जनवरी के 15 दिन में एफपीआई ने बड़ी बिकवाली की है।

भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों द्वारा पैसा निकालने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 2025 में बड़ी बिकवाली के बाद अब 2026 की शुरुआत से ही एफपीआई जोर शोर से पैसा निकाल रहे हैं। एक्सचेंज से मिली जानकारी के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस महीने अब तक भारतीय शेयरों से 22,530 करोड़ रुपये से अधिक निकाले हैं। इसके पीछे की वजह अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी और डॉलर की मजबूती है। डॉलर के सामने भारतीय रुपया कमजोर होने से विदेशी निवेशकों को नुकसान हो रहा है। वे अपना पैसा बाहर निकाल रहे हैं।

विदेशी निवेशकों की तगड़ी बिकवाली

जनवरी में विदेशी निवेशकों की तगड़ी बिकवाली

1.66 लाख करोड़ की निकासी 2025 में हुई

यह निकासी 2025 में दर्ज की गई 1.66 लाख करोड़ रुपये की बिकवाली के बाद हुई। ऐसा मुद्रा की अस्थिरता, वैश्विक व्यापार तनाव और अमेरिकी शुल्क में बढ़ोतरी की आशंका तथा बाजार के ऊंचे मूल्यांकन के कारण हुआ। एफपीआई के लगातार बिकवाली के दबाव ने 2025 के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में लगभग पांच प्रतिशत की गिरावट लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एनएसडीएल के आंकड़ों के अनुसार एफपीआई ने एक से 16 जनवरी के बीच भारतीय इक्विटी से 22,530 करोड़ रुपये निकाले। बाजार विशेषज्ञों ने इस निकासी के लिए वैश्विक और घरेलू कारकों को जिम्मेदार ठहराया है।

End of Feed