Forbes Richest List 2024: हाल ही में फोर्ब्स ने 2024 के लिए अरबपतियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 200 भारतीय अरबपति शामिल हैं जबकि पिछले साल इस लिस्ट में मौजूद भारतीय अरबपतियों की संख्या 169 ही थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी इस लिस्ट में सबसे अमीर भारतीय होने के साथ-साथ सबसे अमीर एशियाई व्यक्ति भी हैं। पिछले साल मुकेश अंबानी की कुल संपति 83 बिलियन डॉलर हुआ करती थी, जबकि इस साल यह बढ़कर 116 बिलियन डॉलर्स पर जा पहुंची है। मुकेश अंबानी 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल इकलौते एशियाई व्यक्ति भी हैं।
Forbes World’s Billionaires List 2024
अंबानी के बाद अगला है कौन?
मुकेश अंबानी के बाद दूसरे नंबर पर मौजूद सबसे अमीर भारतीय व्यक्ति गौतम अडानी हैं। अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी की कुल संपत्ति 84 बिलियन डॉलर है और पिछले साल के मुकाबले उनकी संपत्ति में 36.8 बिलियन डॉलर्स की बढ़त देखने को मिली है। गौतम अडानी के बाद HCL के शिव नादर का नाम आता है और उनके पास 36.9 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। शिव नादर के बाद लिस्ट में अगला नाम जिंदल स्टील की सावित्री जिंदल का है और वह लिस्ट में शामिल सबसे अमीर भारतीय महिला हैं। सावित्री जिंदल के पास 33.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति मौजूद है।25 नए भारतीय अरबपति
फोर्ब्स की इस लिस्ट में 25 नए भारतीय अरबपतियों का नाम शामिल है। लिस्ट में शामिल हुए इन नए भारतीय अरबपतियों में नरेश त्रिहन, रमेश कन्हीकानन और रेणुका जग्तियानी का नाम शामिल है। बीजू रवीन्द्रन और रोहिका मिस्त्री को इस बार फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट में जगह नहीं दी गई है।भारत के टॉप 10 अरबपति और उनकी संपत्ति
| रैंक | नाम | संपत्ति |
| 1 | मुकेश अंबानी | 116 बिलियन डॉलर |
| 2 | गौतम अडानी | 84 बिलियन डॉलर |
| 3 | शिव नादर | 36.9 बिलियन डॉलर |
| 4 | सावित्री जिंदल | 33.5 बिलियन डॉलर |
| 5 | दिलीप सिंघवी | 26.7 बिलियन डॉलर |
| 6 | साइरस पूनावाला | 21.3 बिलियन डॉलर |
| 7 | कुशल पाल सिंह | 20.9 बिलियन डॉलर |
| 8 | कुमार बिरला | 19.7 बिलियन डॉलर |
| 9 | राधाकिशन दमानी | 17.6 बिलियन डॉलर |
| 10 | लक्ष्मी मित्तल | 16.4 बिलियन डॉलर |
