Forbes List Of Most Powerful Women For 2023: बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स (Forbes) ने 2023 के लिए दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में चार भारतीय महिलाओं को शामिल किया गया है। ये लिस्ट और उसमें रैंक निर्धारित करने के लिए फोर्ब्स के चार पैमाने थे, जिनमें पैसा, मीडिया, प्रभाव और प्रभाव का क्षेत्र शामिल हैं।
भारत की 4 सबसे पावरफुल महिलाओं में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के अलावा आईटी कंपनी एचसीएल टेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा (Roshni Nadar Malhotra), सरकारी कंपनी सेल (SAIL) की चेयरपर्सन सोमा मंडल (Soma Mondal) और दवा कंपनी बायोकॉन (Biocon) की फाउंडर किरण मजूमदार-शॉ (
निर्मला सीतारमण
64 वर्षीय निर्मला सीतारमण, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक वरिष्ठ लीडर और 2019 से भारत की वित्त मंत्री हैं। वे इंदिरा गांधी के बाद देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री और वित्त मंत्री हैं। 2022 में फोर्ब्स ने दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की 2022 की लिस्ट में उन्हें 36वां स्थान दिया था और इस साल वह 32वें स्थान पर हैं।
रोशनी नादर मल्होत्रा
42 वर्षीय रोशनी भारतीय अरबपति और एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन हैं। वे भारत में लिस्टेड आईटी कंपनी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं। रोशनी को फोर्ब्स ने लगातार दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया है, जो 2019 में 54वें, 2020 में 55वें और 2023 में 60वें स्थान पर रही हैं।
सोमा मंडल
60 वर्षीय सोमा मंडल सेल की चेयरपर्सन हैं। वे इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं। भुवनेश्वर में जन्मी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट मंडल के पास मेटल सेक्टर में 35 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उन्होंने नाल्को से करियर शुरू किया और 2017 में सेल में शामिल होने से पहले डायरेक्टर (कमर्शियल) बन गईं।
उन्हें 2023 में ईटीप्राइम वुमन लीडरशिप अवार्ड्स में 'सीईओ ऑफ द ईयर' का खिताब मिला था। इस साल वे लिस्ट में 70वें स्थान पर हैं।
किरण मजूमदार-शॉ
70 वर्षीय किरण मजूमदार-शॉ एक प्रमुख भारतीय अरबपति एंटरप्रेन्योर हैं। वे दवा कंपनियों बायोकॉन लिमिटेड और बायोकॉन बायोलॉजिक्स लिमिटेड की फाउंडर हैं। बायोटेक्नोलॉजी कंपनियों में उनकी अहम भूमिका के अलावा वह आईआईएम, बैंगलोर की चेयरपर्सन रही हैं।
मजूमदार-शॉ को साइंस और केमिस्ट्री में उनके योगदान के लिए 2014 में ओथमर गोल्ड मेडल सहित कई पुरस्कार मिले हैं। उन्हें 2011 में फाइनेंशियल टाइम्स की बिजनेस लिस्ट में टॉप 50 महिलाओं में शामिल किया गया था। फोर्ब्स ने उन्हें 2019 में विश्व स्तर पर 68वीं सबसे शक्तिशाली महिला के रूप में मान्यता दी थी। 2023 में वह 76वें स्थान पर हैं।
