बिजनेस

ATM in Train: भारत में पहली बार ट्रेन में लगा ATM, सफर के दौरान यात्री निकाल सकेंगे कैश

ATM in Train: ट्रेन यात्रियों को सफर के दौरान कैश निकालने की सुविधा प्रदान करने के लिए, सेंट्रल रेलवे (सीआर) ने मुंबई-मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस में एक ऑटोमैटेड टेलर मशीन (ATM) लगाई है। अधिकारियों के अनुसार, यह एक्सपेरिमेंटल आधार पर किया गया है। ATM डेली एक्सप्रेस सर्विस के एसी चेयर कार कोच में लगाया गया है।

Image

भारत में पहली बार ट्रेन में ATM स्थापित किया गया

ATM in Train: ट्रेन यात्रियों को सफर के दौरान कैश निकालने की सुविधा प्रदान करने के लिए, सेंट्रल रेलवे (सीआर) ने मुंबई-मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस में एक ऑटोमैटेड टेलर मशीन (ATM) लगाई है। अधिकारियों के अनुसार, यह एक्सपेरिमेंटल आधार पर किया गया है। ATM डेली एक्सप्रेस सर्विस के एसी चेयर कार कोच में लगाया गया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सहयोग से एटीएम लगाया गया है और यात्री जल्द ही इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक ट्वीट किया है, जिसमें ट्रेन में लगे एटीएम की वीडियो शेयर की है।

ये भी पढ़ें -

रेल मंत्री ने शेयर की वीडियो

किस जगह लगाया गया है एटीएम

मंगलवार को मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने कहा, "एटीएम को एक्सपेरीमेंटल आधार पर पंचवटी एक्सप्रेस में लगाया गया है।" रेलवे अधिकारियों के अनुसार, एटीएम को कोच के पिछले हिस्से में एक हिस्से में लगाया गया है, जो पहले अस्थायी पेंट्री के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।

उन्होंने कहा कि ट्रेन चलने के दौरान सुरक्षा और एक्सेस सुनिश्चित करने के लिए एक शटर दरवाजा लगाया गया है। अधिकारी ने कहा कि कोच में आवश्यक संशोधन मनमाड़ रेलवे वर्कशॉप में किया गया।

कैश निकासी के अलावा, यात्री एटीएम का उपयोग चेक बुक ऑर्डर करने और खाता विवरण प्राप्त करने के लिए भी कर सकते हैं।

लोकप्रिय ट्रेनों में से एक

पंचवटी एक्सप्रेस मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और इसके करीबी नासिक जिले में मनमाड़ जंक्शन के बीच प्रतिदिन चलती है। यह अपनी एकतरफा यात्रा लगभग 4.35 घंटे में पूरी करती है। यह इंटरसिटी यात्रा के लिए सुविधाजनक समय के कारण इस मार्ग पर लोकप्रिय ट्रेनों में से एक है।

इस बीच, सेंट्रल रेलवे (सीआर) आज से मुंबई में अपनी मुख्य लाइन पर 14 नई एसी लोकल ट्रेन सेवाएँ शुरू कर रहा है। इस कदम से गर्मियों के दौरान यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article