Fiscal Deficit: जीडीपी का 6.4 प्रतिशत रहा राजकोषीय घाटा, 41.89 लाख करोड़ रुपये रहा केंद्र का कुल खर्च

Fiscal Deficit: केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा बीते वित्त वर्ष 2022-23 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 6.4 प्रतिशत रहा। यह वित्त मंत्रालय के संशोधित अनुमान के अनुरूप है। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। लेखा महानियंत्रक (सीजीए) ने केंद्र सरकार के 2022-23 के राजस्व-व्यय का आंकड़ा जारी करते हुए कहा कि मूल्य के हिसाब से राजकोषीय घाटा 17,33,131 करोड़ रुपये (अस्थायी) रहा है।

Fiscal Deficit: केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा बीते वित्त वर्ष 2022-23 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 6.4 प्रतिशत रहा। यह वित्त मंत्रालय के संशोधित अनुमान के अनुरूप है। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। लेखा महानियंत्रक (सीजीए) ने केंद्र सरकार के 2022-23 के राजस्व-व्यय का आंकड़ा जारी करते हुए कहा कि मूल्य के हिसाब से राजकोषीय घाटा 17,33,131 करोड़ रुपये (अस्थायी) रहा है। यह बजट के संशोधित अनुमान से कुछ कम है। सरकार अपने राजकोषीय घाटे को पाटने के लिए बाजार से कर्ज लेती है।

Fiscal Deficit, GDP, india gdp, indian economy

2022-23 में 24.56 लाख करोड़ रुपये रहीं प्राप्तियां

2022-23 में 24.56 लाख करोड़ रुपये रहीं प्राप्तियां

सीजीए ने कहा कि सरकार की प्राप्तियां 2022-23 में 24.56 लाख करोड़ रुपये रहीं। यह 2022-23 के लिए कुल प्राप्तियों के संशोधित अनुमान का 101 प्रतिशत है। इसमें 20.97 लाख करोड़ रुपये का कर राजस्व, 2.86 लाख करोड़ रुपये कर गैर-कर राजस्व और 72,187 करोड़ रुपये की गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियां हैं। गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियों में कर्ज की वसूली और विभिन्न पूंजी प्राप्ति शामिल है।

End of Feed