बिजनेस

महादेव बेटिंग ऐप केस में आया Dabur के चेयरमैन और डायरेक्टर का नाम, पुलिस ने दर्ज की FIR

Gaurav Burman & Mohit Burman: मुंबई पुलिस ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में डाबर के डायरेक्टर गौरव बर्मन और कंपनी के चेयरमैन मोहित बर्मन समेत 32 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

Image

गौरव बर्मन और मोहित बर्मन

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • डाबर के चेयरमैन और डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर
  • महादेव बेटिंग ऐप केस में मामला दर्ज
  • एक्टर साहिल खान का भी आया नाम

Gaurav Burman & Mohit Burman: मुंबई पुलिस ने महादेव सट्टेबाजी ऐप (Mahadev Betting App) मामले में डाबर (Dabur) के डायरेक्टर गौरव बर्मन (Gaurav Burman) और कंपनी के चेयरमैन मोहित बर्मन (Mohit Burman) समेत 32 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जुए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

एफआईआर के अनुसार, महादेव बेटिंग ऐप में कथित आरोपी के रूप में मोहित बर्मन को 16वें नंबर पर लिस्ट किया गया है, जबकि गौरव बर्मन 18वें नंबर पर है।

31 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर

सीएनबीसी टीवी-18 की रिपोर्ट के अनुसार बर्मन परिवार की ओर से इन आरोपों और एफआईआर का खंडन किया गया है।

इस मामले में 31 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है जबकि 32वां शख्स अज्ञात है। सोशल वर्कर प्रकाश बनकर की शिकायत पर सात नवंबर को ये एफआईआर दर्ज की गयी थी। एफआईआर में एक्टर साहिल खान का नाम भी है। वे 26वें नंबर के आरोपी हैं। साहिल खान पर कथित तौर पर महादेव के ऑनलाइन बेटिंग ऐप से संबंधित एक और बेटिंग ऐप चलाने का आरोप है।

साहिल ने कमाया प्रॉफिट

एफआईआर में कहा गया है कि साहिल पर न केवल ऐप के प्रमोशन बल्कि ऐप चलाकर भारी मुनाफा कमाया है। साहिल दुबई में ऑनलाइन बेटिंग ऐप की एक पार्टी के वीडियो में भी नजर आए थे। उस वीडियो को उस समय प्रमोशनल वीडियो बताया गया था। माना जा रहा है कि ऐप ऑपरेटर के तौर पर एफआईआर में नाम आने से साहिल खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

कितने बड़े फ्रॉड का आरोप

साहिल खान पर खिलाड़ी नाम का सट्टेबाजी ऐप चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता बनकर ने दावा किया है कि लोगों से 15,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने आईपीसी की जिन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, उनमें 420, 465, 467, 468, 471 और 120 (बी) शामिल हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article