बिजनेस

अक्टूबर में 4.87% दर्ज की गई खुदरा महंगाई दर, 5 महीने में रही सबसे कम

CPI Inflation Rate: अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर 4.87 प्रतिशत पर दर्ज की गई। 4.87 प्रतिशत सीपीआई मुद्रास्फीति भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 4 प्रतिशत के मिड-टर्म टार्गेट के करीब है।

Image

महंगाई दर घटी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • खुदरा महंगाई दर में गिरावट
  • अक्टूबर में रही 4.87 फीसदी
  • बीते 5 महीनों में सबसे कम

CPI Inflation Rate: सोमवार को जारी किए गए नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित भारत की खुदरा मुद्रास्फीति (Retail Inflation) अक्टूबर 2023 में घटकर पांच महीने के निचले स्तर पर आ गई।

अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर 4.87 प्रतिशत पर दर्ज की गई। 4.87 प्रतिशत सीपीआई मुद्रास्फीति भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 4 प्रतिशत के मिड-टर्म टार्गेट के करीब है।

ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई दर

अक्टूबर में ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई दर 5.12 फीसदी रही, जबकि शहरी इलाकों में खुदरा महंगाई दर 4.62 फीसदी रही। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, फूड सेगमेंट में खुदरा मुद्रास्फीति, सितंबर 2023 में रही 6.56 प्रतिशत की तुलना में अक्टूबर में बढ़कर 6.61 प्रतिशत हो गई।

सितंबर में कितनी थी महंगाई दर

सितंबर 2023 में महंगाई दर 5.02 फीसदी रही थी। इसके साथ, सीपीआई मुद्रास्फीति दो महीने के अंतराल के बाद आरबीआई के 6 प्रतिशत से नीचे के कंफर्ट लेवल पर वापस आ गई। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति अगस्त में 6.83 फीसदी रही थी।

रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने अपनी अक्टूबर की बैठक में 2023-24 के लिए सीपीआई मुद्रास्फीति 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया, जो 2022-23 में 6.7 प्रतिशत से कम है।

आरबीआई का टार्गेट

सरकार ने आरबीआई को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा है कि सीपीआई मुद्रास्फीति दोनों तरफ 2 प्रतिशत के मार्जिन के साथ 4 प्रतिशत पर बनी रहे। केंद्रीय बैंक अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति तय करते समय खुदरा मुद्रास्फीति को ध्यान में रखता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article