महंगाई पर कब मिलेगी राहत ! वित्त मंत्रालाय बोला-कीमतों में गिरावट के बीच ये फैक्टर रहेंगे हावी

Onion To Tomato Price And Inflation: जुलाई में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन जैसी वस्तुओं की कीमतें 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ीं। वित्त मंत्रालय के अनुसार खाद्य पदार्थों की कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

Onion To Tomato Price And Inflation: कभी टमाटर, कभी प्याज तो कभी चावल, महंगाई हर रोज कहीं न कहीं डंक मार रही है। अब सरकार को भी इसका अंदेशा हो गया है, इसीलिए वह सुपर एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है। जिसके तहत उसने ड्यूटी बढ़ाने से लेकर डिमांड-सप्लाई को मैनेज करने के कदम उठाए हैं। ऐसे में क्या अब महंगाई से राहत मिल जाएगी। इस पर मंगलवार को वित्त मंत्रालय का बयाना आया है। मंत्रालय के अनुसार खाद्य पदार्थों की कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। ऐसा इसलिए कि एक तरफ सरकार के एहतियाती कदम और ताजा फसलों की आवक से कीमतें जहां कम होंगी। वहीं वैश्विक अनिश्चितता और घरेलू व्यवधान आगामी महीनों में मुद्रास्फीति पर दबाव भी बढ़ा सकते हैं।

inflation

जुलाई जेब पर पड़ा भारी

15 महीने के टॉप पर महंगाई

मंत्रालय ने जुलाई के लिए अपनी मासिक आर्थिक समीक्षा में कहा कि आगे घरेलू खपत तथा निवेश की मांग से वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है। चालू वित्त वर्ष में सरकार द्वारा पूंजीगत व्यय के लिए बढ़ाए गए प्रावधान से अब निजी निवेश में बढ़ोतरी हो रही है।उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई 2023 में 15 महीने के उच्चतम स्तर 7.44 प्रतिशत पर पहुंच गई। हालांकि, मुख्य मुद्रास्फीति 39 महीने के निचले स्तर 4.9 प्रतिशत पर रही।

End of Feed