बिजनेस

Jio Financial Services में लगातार दूसरे दिन लगा लोअर सर्किट, 5 फीसदी तक टूटा शेयर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Aug 22, 2023, 11:17 AM IST

io Financial Services Share Price: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की नई लिस्टेड कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) के शेयरों में पहले दिन गिरावट देखने को मिली थी।

Image

सोमवार को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने के बाद ही जियो फिन के शेयर में लोअर सर्किट लग गया था।

Jio Financial Services Share Price: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की नई लिस्टेड कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) के शेयरों में पहले दिन गिरावट देखने को मिली थी। वहीं अब दूसरे दिन यानी मंगलवार को भी यही क्रम जारी है। शेयर बाजार (Share Market) में कारोबार की शुरुआत के साथ ही एक बार फिर इसके शेयर में लोअर सर्किट लग गया। जियो फाइनेंशियल का शेयर सोमवार 21 अगस्त 2023 को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था।

लगातार दूसरे दिन लगा लोअर सर्किट

सोमवार को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने के बाद ही जियो फिन के शेयर में लोअर सर्किट लग गया था। लिस्टिंग-डे पर ये स्टॉक बीएसई पर 5 फीसदी के लोअर सर्किट 251.75 रुपये पर पहुंच गया था। वहीं मंगलवार को भी मार्केट खुलते ही ये स्टॉक धड़ाम हो गया। 5 फीसदी के लोअर सर्किट के साथ इस स्टॉक की कीमत 12.45 रुपये कम होकर 236.45 रुपये हो गई।

बीते 20 जुलाई को हुए डी-मर्जर के बाद जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर प्राइस 261.85 रुपये तय की गई थी। डीमर्जर के बाद रिलायंस स्ट्रैटेजिक इनवेस्टमेंट का नाम बदलकर जियो फाइनेंशियल रखा गया है। इस डीमर्जर के तहत RIL के एक शेयर पर जियो फाइनेंशियल का 1 अतिरिक्त शेयर दिया गया है।

4 सितंबर से कर पाएंगे इंट्रा डे ट्रेडिंग

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का स्टॉक (Jio Financial Share) अभी ट्रेड-टू-ट्रेड सेगमेंट में रहेगा। यानी इस शेयर का सिर्फ डिलीवरी बेसिस पर कारोबार हो सकेगा और अगर आप इस स्टॉक को खरीदते हैं, तो इसकी डिलीवरी लेनी पड़ेगी। जबकि, आप इस शेयर को सुबह में खरीदकर शाम में नहीं बेच सकते हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) द्वारा अलग-अलग सर्कुलर में दी गई जानकारी के मुताबिक, जियो फाइनेंशियल शेयर 4 सितंबर 2023 को ट्रेड टू ट्रेड सेगमेंट से बाहर आएंगे और रोलिंग स्टॉक का हिस्सा बनेंगे।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article