बिजनेस

इस महिला ने प्रिंटिंग-लेमिनेशन से कमा लिए 41.5 करोड़ रु, Bata-Voltas-HP तक बने फैन

Small Entrepreneur Success Story: भारती रघुवंशी ताशु मार्केटिंग की एकमात्र मालकिन हैं। वह इंदौर की निवासी हैं। वह एक अनुभवी और मेहनती उद्यमी हैं, जो एक किराए की जगह में फ्लेक्स प्रिंटिंग, लेमिनेशन और विनाइल प्रिंटिंग की यूनिट स्थापित करना चाहती थीं।

Image

छोटे उद्यमी की सफलता की कहानी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • भारती रघुवंशी हुईं बिजनेस में कामयाब
  • 2022 में कमाए 41.5 करोड़ रु
  • बैंक से मिला था लोन

Small Entrepreneur Success Story: कई सरकारी योजनाएं हैं, जिनके जरिए लोग लोन लेकर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। वहीं यदि किसी ने अपना बिजनेस शुरू किया हुआ है और वो उसे आगे बढ़ाना चाहता है तो भी सरकारी योजनाओं के तहत लोन लेकर ऐसा किया जा सकता है। इंदौर की भारती रघुवंशी (Bharti Raghuwanshi) ने भी इसी तरह कामयाबी हासिल की है और वे अपने छोटे से बिजनेस को कई करोड़ तक ले गईं।

किस बिजनेस में थी दिलचस्पी

भारती रघुवंशी ताशु मार्केटिंग (Tashu Marketing) की एकमात्र मालकिन हैं। वह इंदौर की निवासी हैं। वह एक अनुभवी और मेहनती उद्यमी हैं, जो एक किराए की जगह में फ्लेक्स प्रिंटिंग, लेमिनेशन और विनाइल प्रिंटिंग की यूनिट स्थापित करना चाहती थीं।

मशीनों के लिए चाहिए था पैसा

उद्यमीमित्र के अनुसार बिजनेस के लिए भारती को मशीनों और अन्य उपकरणों की खरीद और वर्किंग कैपिटल के लिए टर्म लोन की आवश्यकता थी। इसलिए, उन्होंने स्टैंड अप इंडिया (Stand-Up India) के साथ-साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (Mukhya Mantri Yuwa Udhyami Yojna) के तहत लोन के लिए आवेदन किया।

किस बैंक ने कितना दिया लोन

बैंक ऑफ इंडिया (एबी रोड, इंदौर ब्रांच) ने ऊपर जिन दो योजनाओं का जिक्र किया गया है, उनके तहत भारती को 18.15 लाख रुपये का टर्म लोन और 3 लाख रुपये की वर्किंग कैपिटल दी। यानी उन्हें कुल 21.15 लाख रु की सहायता मिली।

पति का मिला भरपूर साथ

भारती अपना बिजनेस अपने पति अनिल रघुवंशी की मदद से शुरू कर पाईं, जिनके पास मार्केटिंग का अच्छा अनुभव है। उन्होंने 8 व्यक्तियों को सीधे और अन्य को आवश्यकता के अनुसार नौकरी भी दी। उनकी कंपनी को वोल्टास (Voltas), बाटा (Bata), एचपी (HP) और ड्वेल (Dwell) जैसे बड़े कॉर्पोरेट हाउसों से काम के ऑर्डर भी मिले।

कितनी की कमाई

भारती अपना बिजनेस सफलतापूर्वक चला रही है। रॉकेट रीच की रिपोर्ट के अनुसार 2022 में उनकी कंपनी ताशु मार्केटिंग का रेवेन्यू 41.5 करोड़ रु रहा था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article