Bajaj Finserv पर बढ़ा FII-DII का भरोसा, 5 साल में 21% CAGR प्रॉफिट, क्या अब सुस्ती छोड़ेगा शेयर?

Bajaj Group की NBFC बजाज फिनसर्व का मोतीलाल ओसवाल ने कवरेज शुरू किया है। इस खबर के बाद से स्टॉक में करीब 2.5% का उछाल आया है। हालांकि, 5 साल के टाइम फ्रेम पर देखें, तो स्टॉक का रिटर्न बेदह निराशाजनक रहा है। बहरहराल, FII-DII की बढ़ती दिलचस्पी से शेयर फिर फोकस में है।

Bajaj Finserv Share Target FII-DII Buying: Bajaj Finserv के शेयर एक बार फिर चर्चा में हैं। मजबूत ग्रोथ, बढ़ती संस्थागत हिस्सेदारी और ब्रोकरेज की नई कवरेज ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि क्या स्टॉक में अभी और तेजी की गुंजाइश बची है या वैल्यूएशन पहले ही ऊंचे हो चुके हैं। Bajaj Finserv की कहानी में तेजी और सावधानी दोनों साथ चल रही हैं। मजबूत फंडामेंटल और संस्थागत भरोसा इसे सपोर्ट दे रहे हैं, लेकिन ऊंचे वैल्यूएशन निकट अवधि की तेजी को सीमित कर सकते हैं। ऐसे में यह स्टॉक तेज रैली के बजाय स्थिर ग्रोथ का संकेत देता है।

Bajaj Finserv

बजाज फिनसर्व के शेयर में दिखी तेजी

संस्थागत निवेशकों का बढ़ता भरोसा

Bajaj Finserv के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में पिछले दो साल में साफ बदलाव दिखा है। विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी धीरे-धीरे बढ़कर 8% के आसपास पहुंची है, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने और आक्रामक रुख अपनाते हुए अपनी हिस्सेदारी 10% से ऊपर पहुंचा दी है। इसके उलट पब्लिक हिस्सेदारी में गिरावट आई है, जो यह संकेत देती है कि स्मार्ट मनी इस स्टॉक में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

End of Feed