Ferns N Petals Meeta Gutgutia: फूलों के काम से शुरू होने वाला फर्न्स एन पेटल्स (Ferns N Petals) आज भारत का सबसे बड़ा गिफ्ट ब्रांड बन चुका है। फर्न्स एन पेटल्स की शुरुआत कैसे हुई और कैसे देश का सबसे बड़ा गिफ्ट ब्रांड बन गया? कंपनी की डायरेक्टर और क्रिएटिव हेड मीता गुटगुटिया ने खुद ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत करते हुए Ferns N Petals की सफलता की कहानी सुनाई। बताते चलें कि Ferns N Petals की शुरुआत साल 1994 में देश की राजधानी दिल्ली से हुई थी।
मीता गुटगुटिया ने ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने परिवार से लोन लेकर Ferns N Petals की शुरुआत की थी
दिल्ली में 1 दुकान के साथ शुरू हुआ था Ferns N Petals
Ferns N Petals का बिजनेस करीब 30 साल पुराना हो चुका है। कंपनी ने उस वक्त फूल के गुलदस्तों की डिलीवरी से अपने बिजनेस की शुरुआत की थी। साल 1994 के समय दिल्ली में सिर्फ 1 दुकान से शुरू होकर फर्न्स एन पेटल्स आज भारत के सभी प्रमुख शहरों और कस्बों में 320 से भी ज्यादा स्टोर्स के साथ देश का सबसे बड़ा फ्लॉरिस्ट चेन बन चुका है। खास बात ये है कि Ferns N Petals के स्टोर्स की संख्या में लगातार बढ़ोतरी ही हो रही है।
परिवार से लोन लेकर पार्टनरशिप में शुरू किया फूलों का व्यापार
मीता गुटगुटिया ने ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने परिवार से लोन लेकर Ferns N Petals की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि Ferns N Petals की स्थापना पार्टनरशिप में छोटी-सी पूंजी के साथ हुई थी। मीता ने बताया कि उस समय फूलों का बिजनेस बिल्कुल नया जैसा था, इसलिए ये काफी मुश्किल था लेकिन इस बिजनेस की शुरुआत छोटी-सी पूंजी के साथ हो सकती थी, इसलिए इसमें कोई खास समस्याएं भी नहीं हुईं।
🔸कैसे Ferns N Petals बना देश का सबसे बड़ा गिफ्ट ब्रांड ?🔸कहां से शुरू हुआ Ferns N Petals का सफर?देखिए देश की काम… t.co/lE3V5Sa2ew
— ANI (@ANI) Apr 13, 2023
अमेरिका, जर्मनी समेत कई देशों में फैला बिजनेस
Ferns N Petals अब बर्थडे, ऐनिवर्सरी जैसे अलग-अलग मौकों के लिए फूलों के साथ-साथ प्लांट्स, केक, चॉकलेट्स, तकिए, मग, फोटो फ्रेम, घड़ियां, लैम्प, नेम प्लेट जैसे कई प्रोडक्ट तैयार करता है। दिल्ली से शुरू हुआ Ferns N Petals आज न सिर्फ भारत के सभी प्रमुख शहरों में बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों में भी बिजनेस कर रहा है। Ferns N Petals अमेरिका, इंग्लैंड, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, सिंगापुर, जर्मनी, न्यूजीलैंड, कतर, मलेशिया, सऊदी अरब, नीदरलैंड्स, आयरलैंड समेत कई देशों में गिफ्ट्स की डिलीवरी कर रहा है।
