Explained : June 2026 RBI MPC से लेकर मानसून तक, बाजार पर हावी होंगे 5 बड़े फैक्टर, किसका क्या होगा असर?

जून 2026 में शेयर बाजार से लेकर कमोडिटी मार्केट तक 5 बड़े फैक्टर हावी रहेंगे। इनमें रिजर्व बैंक की पॉलिसी मीटिंग से लेकर मानसून तक किस फैक्टर का बाजार पर क्या असर हो सकता है, यहां चेक करें।

2026 अब आधा बीतने को आया है। साल के शुरुआती 5 महीने खासतौर पर शेयर बाजार के लिहाज से बेहद निराशाजनक रहे हैं। जून 2026 में अब बाजार की दिशा मोटे तौर पर 5 अहम फैक्टर पर तय होगी। इनमें महीने की शुरुआत 3 से 5 जून के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक की पॉलिसी मीटिंग

June 2026 RBI MPC

रिजर्व बैंक की मीटिंग अहम

(June 2026 RBI MPC Meeting) से होगी। इसके साथ ही महीने के शुरुआती दौर में ही भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India US Trade Deal) को लेकर बड़ी घोषणा देखने को मिल सकती है। वहीं, मानसून (Monsoon) के लिहाज से भी यह महीना अहम रहने वाला है। इसके बाद 16-17 जून को अमेरिकी केंद्रीय बैंक की पॉलिसी मीटिंग (US Fed Meeting) का असर भी ग्लोबल बाजारों के साथ भारतीय बाजार पर देखने को मिल सकता है।

End of Feed