बिजनेस

Defence Stocks: डिफेंस शेयरों पर एक्सपर्ट्स की सलाह, 'पैनिक खरीदारी न करें, लंबी अवधि का नजरिया रखें बरकरार'

Operation Sindoor impact on Defence Stocks: भारत-पाकिस्तान तनाव से शेयर बाजार में बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार को एक्सपर्ट्स ने निवेशकों को पैनिक खरीदारी से बचने और लंबी अवधि का नजरिया रखने की सलाह दी।

Image

डिफेंस शेयरों पर एक्सपर्ट्स की सलाह

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • डिफेंस शेयरों पर एक्सपर्ट्स की सलाह
  • लंबी अवधि का नजरिया रखें
  • पैनिक खरीदारी न करें

Operation Sindoor impact on Defence Stocks: भारत-पाकिस्तान तनाव से शेयर बाजार में बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार को एक्सपर्ट्स ने निवेशकों को पैनिक खरीदारी से बचने और लंबी अवधि का नजरिया रखने की सलाह दी। ओम्नीसाइंस कैपिटल के मुख्य निवेश रणनीतिकार और सीईओ डॉ विकास गुप्ता ने कहा, "यह समय सावधानीपूर्वक योजना बनाने का है न ही पैनिक खरीदारी का।" उन्होंने आगे कहा कि लंबी अवधि के नजरिए से डिफेंस सेक्टर में अभी भी मौके हैं।

ये भी पढ़ें -

'FOMO से रहें दूर'

गुप्ता ने निवेशकों को सलाह दी कि फोमो (फीयर ऑफ मिसिंग आउट) से निवेशकों को दूर रहना चाहिए और ऐसे सेक्टरों एवं स्टॉक्स की वॉचलिस्ट तैयार करनी चाहिए, जिनमें मजबूती बनी हुई है।

इसके अलावा निवेशकों से कहा कि पूंजी का आवंटन धीरे-धीर और तर्कसंगत तरीके से करना चाहिए और बाजार के शोर को दरकिनार करते हुए भावनात्मक रूप से कोई फैसला न लें। हालांकि, गुप्ता ने कहा कि डिफेंस सेक्टर हमारा मुख्य फोकस एरिया है।

'डिफेंस से जुड़े अन्य सेक्टरों में भी तेजी की उम्मीद'

गुप्ता ने आगे कहा, "रक्षा कंपनियों के पास पहले से ही मजबूत ऑर्डर बुक हैं और ऑपरेशन सिंदूर के कारण उनके ऑर्डर में और वृद्धि होने की संभावना है। अब ध्यान प्रोजेक्ट्स एग्जीक्यूशन की गति पर बढ़ सकता है।"

गुप्ता ने बताया कि पारंपरिक हथियार के अलावा डिफेंस से जुड़े अन्य सेक्टरों में भी तेजी देखने को मिल सकती है। इसमें साइबर सिक्योरिटी, रणनीतिक खनिज, मिलिट्री ईपीसी और डिफेंस लॉजिस्टिक्स शामिल हैं।

'अच्छे डिफेंस शेयरों पर ही दांव लगाएं'

इसके अतिरिक्त गुप्ता ने कहा कि कंपनियों का चुनाव करते समय निवेशकों को सावधान रहना चाहिए और केवल अच्छे डिफेंस शेयरों पर ही दांव लगाना चाहिए। भारत-पाकिस्तान में तनाव बढ़ने के बीच डिफेंस शेयरों में करीब सपाट कारोबार हो रहा है। इसमें भारत डायनामिक्स, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और बीईएमएल शामिल हैं।

भारतीय शेयर बाजार में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स 125 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,515 और निफ्टी 33 अंक या 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,345 पर था। (इनपुट - आईएएनएस)

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह एक्सपर्ट द्वारा दी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article