Operation Sindoor के बाद क्या है पाकिस्तान बाजार, गोल्ड और पाकिस्तानी रुपया का हाल

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद पाकिस्तान खौफ के साए में जी रहा है और वहां जमीन से लेकर आसमान तक सन्नाटा पसरा हुआ है। वहां हमले का असर पाकिस्तान के शेयर बाजार और पाकिस्तानी रुपये पर भी दिख रहा है। आइए जानते हैं कि पाकिस्तानी शेयर बाजार और पाकिस्तानी रुपये का क्या हाल है। साथ ही जानते हैं कि वहां सोने का रेट कितना है।

Authored by: काशिद हुसैन Updated May 7 2025, 13:56 IST
​पाकिस्तानी शेयर बाजार​Image Credit : IStock01 / 05

​पाकिस्तानी शेयर बाजार​

सबसे पहले बात करते हैं शेयर बाजार की। पाकिस्तानी शेयर बाजार के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज Karachi Stock Exchange 100 (KSE-100) में आज तगड़ी गिरावट आई है। आज सुबह ये करीब 6 फीसदी तक गिर गया था।

​1,627.15 अंक या -1.43% की गिरावट​Image Credit : IStock02 / 05

​1,627.15 अंक या -1.43% की गिरावट​

KSE-100 1,13,568.51 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 107,296.64 पर खुला और करीब 1:30 बजे (भारतीय समय के अनुसार) 1,627.15 अंक या -1.43% की गिरावट के साथ 111,941.36 पर है।

​पाकिस्तानी रुपया​Image Credit : IStock03 / 05

​पाकिस्तानी रुपया​

बात करें पाकिस्तानी रुपये (PKR) की तो फोर्ब्स के अनुसार कल यानी मंगलवार को 1 भारतीय रुपया 0.300182 PKR के बराबर था, जो आज थोड़ा फिसलकर 0.300406 PKR हो गया।

​PKR में थोड़ी गिरावट​Image Credit : IStock04 / 05

​PKR में थोड़ी गिरावट​

PKR में थोड़ी गिरावट आई है और 1 भारतीय रुपया 3.34 PKR के बराबर चल रहा है। अब बात करते हैं गोल्ड की। 6 मई को पाकिस्तान में 10 ग्राम सोने का रेट 3,12,680 PKR (93687.7 भारतीय रु) था।

​सोने की कीमत​Image Credit : IStock05 / 05

​सोने की कीमत​

आज 7 मई को पाकिस्तान में 10 ग्राम सोने का रेट 312762.6 PKR (93712.43 भारतीय रु) पर पहुंच गया है। यानी पाकिस्तान में सोने की कीमतों में कल के मुकाबले आज 82 PKR का इजाफा हुआ है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!