मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम आम बजट 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किया जाएगा। इस बजट के आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और इस बीच कई तरह की अटकलें लगनी भी शुरू हो गई है। सैलरी पाने वाले मध्यम वर्ग को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं और इसमें से सबसे महत्वपूर्ण नया टैक्स रिजीम है और साथ ही टैक्स स्लैब में बदलाव को लेकर भी लोग सरकार की ओर आशा से साथ देख रहे हैं।
यहां पर आप ईटी नाउ स्वदेश के साथ मामले के एक्सपर्ट आलोक अग्रवाल की बातचीत को देख सकते हैं जो आसान भाषा में आने वाले बजट से आम सैलरी वर्ग की उम्मीदों के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने नए टैक्स रिजीम के बारे में भी बात की है कि क्यों इसकी ओर लोग आकर्षित नहीं हो रहे हैं और सरकार आने वाले समय में लोगों को इस तरफ खींचने के लिए क्या कर सकती है, यहां एक्सपर्ट से जानिए।
