बिजनेस

Gold Silver Price Today: आज का सोना और चांदी भाव? जानिए आपके शहर में 28 जनवरी की कीमत

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Jan 28, 2023, 07:22 PM IST

Gold, Silver Price Today 28th January 2023: विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले समय में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और कुछ गिरावट भी देखने को मिल सकती है, क्योंकि सभी की निगाहें यूएस फेड की बैठक और केंद्रीय बजट पर होने वाली हैं। ये दो वैश्विक और घरेलू घटनाएं निकट भविष्य में सोने की कीमतों को प्रभावित करेंगे।

Image

सोने का भाव (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Gold Price Today: इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से प्रकाशित रेट के अनुसार, भारत में सोने की कीमत (24 कैरेट) शनिवार को 278 रुपये बढ़कर 57,190 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबार में कीमती धातु 56,912 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। जबकि 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव पिछले बंद भाव से 310 रुपये की तेजी के साथ 52,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। आईबीजेए के अनुसार चांदी की कीमत हालांकि 674 रुपये की गिरावट के साथ 68,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले समय में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है, क्योंकि सभी की निगाहें यूएस फेड की बैठक और केंद्रीय बजट पर होने वाली है। ये दो वैश्विक और घरेलू कारक निकट भविष्य में सोने की कीमतों को प्रभावित करेंगे।

Gold Price Today: दिल्ली, मुंबई सहित बड़े शहरों में सोने (24 कैरेट) की प्रति 10 ग्राम कीमत:
शहर (City)सोने की प्रति 10 ग्राम कीमतें (Gold Price)
दिल्लीकल के 57,420 रुपये के मुकाबले 57,609 रुपये।
चेन्नईकल के 58,310 रुपये के मुकाबले 58,650 रुपये।
मुंबईकल के 57,270 रुपये के मुकाबले 57,890 रुपये।
कोलकाताकल के 57,320 रुपये के मुकाबले 57,870 रुपये।
अहमदाबादकल के 56,980 रुपये के मुकाबले 57,320 रुपये।
बैंगलोरकल के 57,330 रुपये के मुकाबले 57,620 रुपये।
भारत के प्रमुख शहरों में प्रति 1 किग्रा चांदी के भाव (Silver Price Today):
शहर (City)चांदी की प्रति 10 ग्राम कीमत (Silver Price)
मुंबईकल के 72,220 रुपये के मुकाबले 72,300 रुपये।
दिल्लीकल के 72,660 रुपये के मुकाबले 72,870 रुपये।
कोलकाताकल के 72,600 रुपये के मुकाबले 72,800 रुपये।
चेन्नईकल के 74,600 रुपये के मुकाबले 74,400 रुपये।
बैंगलोरकल के 74,900 रुपये के मुकाबले 74,500 रुपये।
अहमदाबादकल के 72,600 रुपये के मुकाबले 72,600 रुपये।
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोना, चांदी (Gold, Silver Price in International Market):

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, सोना पिछले सत्र में फिसल गया क्योंकि अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के मद्देनजर डॉलर में कुछ मजबूती आई है, निवेशक अभी भी फेडरल रिजर्व के अगले सप्ताह ब्याज दरों में संभावित कदम को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

हाजिर सोना 0.2 प्रतिशत गिरकर 1,925.99 डॉलर प्रति औंस हो गया। यहां तक कि कोर पीसीई इंडेक्स में 0.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अमेरिकी सोना वायदा भी 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,926.10 डॉलर पर बंद हुआ है।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावत author

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय ... और देखें

End of Article