Excelsoft Technologies के आईपीओ में अगर आपने पैसा लगाया है तो आज सफल आवेदकों के नाम का ऐलान होगा। यानी जिन निवेशकों को अलॉटमेंट मिलेगा, उनका नाम आज फाइनल होगा। आपको बता दें कि यह IPO 19 नवंबर को खुलकर 21 नवंबर को बंद हुआ था। कंपनी ने निवेशकों से 500 करोड़ रुपये जुटाए थे। आइए जानते हैं कि आप अपना अलॉटमेंट कैसे NSE और BSE की वेबसाइट से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
आईपीओ अलॉटमेंट
एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज IPO की जरूरी तारीखें
- अलॉटमेंट की तारीख: 24 नवंबर, 2025
- रिफंड शुरू होने की तारीख: 25 नवंबर, 2025
- डीमैट में शेयर क्रेडिट होने की तारीख: 25 नवंबर, 2025
- शेयर बाजार में लिस्टिंग की तारीख: 26 नवंबर, 2025
एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज आईपीओ का अलॉटमेंट ऐसे चेक करें
BSE की वेबसाइट से ऐसे चेक करें
- BSE अलॉटमेंट पेज पर जाएं https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx
- इश्यू टाइप में "इक्विटी" चुनें
- इश्यू नेम ड्रॉपडाउन से एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड चुनें
- अपना PAN या एप्लीकेशन नंबर डालें
- सर्च पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर तुरंत अलॉटमेंट डिटेल्स दिख जाएगा।
NSE की वेबसाइट से ऐसे चेक करें
- https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids पर NSE IPO वेरिफिकेशन पेज पर जाएं
- इक्विटी और SME IPO बिड डिटेल्स पर क्लिक करें
- कंपनी लिस्ट से "एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज" चुनें
- अपना एप्लीकेशन नंबर या PAN डालें
- सबमिट पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर तुरंत अलॉटमेंट डिटेल्स दिख जाएगा।
45.46 गुना सब्सक्राइब हुआ था आईपीओ
एक्सेलसॉफ्ट IPO कुल 45.46 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में, यह 16.44 गुना सब्सक्राइब हुआ। QIB (एंकर इन्वेस्टर्स को छोड़कर) कैटेगरी में 50.06 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ, जबकि NII कैटेगरी तीसरे दिन के आखिर तक 107.04 गुना सब्सक्राइब हुआ था। एक्सेलसॉफ्ट ने 2,91,66,667 शेयर ऑफर किए थे।
