Ethanol Blended Petrol: तेल कंपनियां C-हैवी शीरा से बने इथेनॉल पर देंगी 6.87 रुपए प्रति लीटर इंसेंटिंव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2023, 07:33 PM IST

Ethanol Blended Petrol: सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने आपूर्ति बढ़ाने के लिए सी-हैवी श्रेणी के शीरा से बने इथेनॉल पर 6.87 रुपये प्रति लीटर का प्रोत्साहन देने की पेशकश की है।

Ethanol Blended Petrol: पेट्रोलियम मंत्रालय ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सी-हैवी श्रेणी के शीरा से बने इथेनॉल उत्पादन को अधिकतम करने और इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम के लिए इथेनॉल की समग्र उपलब्धता बढ़ाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने सी-हैवी शीरा से बने इथेनॉल के लिए 6.87 रुपये प्रति लीटर के प्रोत्साहन की घोषणा की है।

Ethanol from C Heavy Molasses

सी हैवी शीरा से बने इथनॉल में मिलेगी प्रोत्साहन राशि

पेट्रोल में 12 प्रतिशत तक इथेनॉल का मिश्रण

सी-हैवी श्रेणी का शीरा चीनी कारखानों का एक उप-उत्पाद है। इथेनॉल उत्पादन के लिए इसका उपयोग हरित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का एक प्रभावी तरीका है। जीवाश्म ईंधन की खपत तथा आयात निर्भरता में कटौती के लिए एक सरकारी कार्यक्रम के हिस्से के रूप में तेल कंपनियां पेट्रोल में 12 प्रतिशत तक इथेनॉल का मिश्रण कर रही हैं।

End of Feed