बिजनेस

Eternal Q1 Results: Zomato की पैरेंट कंपनी ने पेश किए नतीजे, नेट प्रॉफिट घटा, लेकिन रेवेन्यू में हुई बढ़ोतरी

​Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal ने अपने Q1FY26 नतीजों के साथ जानकारी दी है कि उसकी क्विक कॉमर्स यूनिट Blinkit की कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। Blinkit की आय इस तिमाही में 942 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,400 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इसी के साथ कंपनी ने Blinkit के लिए बड़ा ऐलान भी किया है।

Image

Zomato ने पेश किए शानदार नतीजे (Pic Credit: iStock)

Photo : iStock

Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1FY26) के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 90% घटकर 25 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 253 करोड़ रुपये था। हालांकि मुनाफे में गिरावट के बावजूद कंपनी का प्रदर्शन बाकी क्षेत्रों में बेहतर रहा है।

Zomato और उसकी क्विक कॉमर्स यूनिट Blinkit ने मिलकर इस तिमाही में 7,167 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल की तुलना में 70% ज्यादा है। पिछले साल इसी तिमाही में रेवेन्यू 4,206 करोड़ रुपये था।

मुनाफा क्यों हुआ कम?

कंपनी का कहना है कि मुनाफे में गिरावट की मुख्य वजह क्विक कॉमर्स और गोइंग-आउट कारोबार में भारी निवेश है। हालांकि, Zomato की फूड डिलीवरी सर्विस से मिलने वाला मार्जिन बेहतर हुआ है। फूड डिलीवरी का एडजस्टेड EBITDA मार्जिन पिछले साल के 3.9% से बढ़कर इस बार 5.0% हो गया है।

Eternal ने यह भी बताया कि कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA (कमाई से पहले का लाभ) इस तिमाही में 42% गिरकर 172 करोड़ रुपये रह गया।

Eternal ने किया ये ऐलान

Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal ने अपने Q1FY26 नतीजों के साथ जानकारी दी है कि उसकी क्विक कॉमर्स यूनिट Blinkit की कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। Blinkit की आय इस तिमाही में 942 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,400 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। सिर्फ इतना ही नहीं, कंपनी के B2B बिजनेस से होने वाली कमाई भी तेज़ी से बढ़ी है। एक साल पहले यह 1,212 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 2,295 करोड़ रुपये हो गई है।

कंपनी ने यह भी ऐलान किया कि वह Blinkit के लिए एक नई सब्सिडियरी शुरू कर रही है, जिसका नाम होगा Blinkit Foods। यह नया यूनिट क्विक कॉमर्स बिजनेस को और विस्तार देने की योजना का हिस्सा है। Blinkit इस तिमाही में Eternal की आय ग्रोथ का मुख्य कारण बना और अब कंपनी इसे और मज़बूत करना चाहती है।

शेयर का हाल

हालांकि ये नतीजे शेयर बाजार खुला रहने के दौरान आए, लेकिन इसके बावजूद Zomato के शेयरों में 7% से ज्यादा की तेजी आई और NSE पर इसका शेयर दिन के उच्चतम स्तर 274 रुपये तक पहुंच गया। इसका मतलब है कि भले ही मुनाफा घटा हो, लेकिन बाजार को Zomato का रेवेन्यू ग्रोथ और बिजनेस में हो रहा निवेश काफी पसंद आया है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article