बिजनेस

Gold Price Today 21 July 2025: सोना-चांदी ने फिर पकड़ी रफ्तार, जानें 24K, 22K, 18K और 14K सोने के ताजा दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का) 21 July 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार की स्थितियों का इनकी कीमतों पर सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजातरीन रेट भी देखें।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 21 July 2025 : सोने की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिला रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 98243 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जबकि बजार बंद होते होते शाम 5 बजे 98896 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसी तरह चांदी सुबह 112700 रुपये प्रति किलो थी जो बाजार बंद होते होते 113465 रुपए प्रति किलो हो गई। वहीं दोपहर के रेट की बात करें तो सोने का रेट 98791 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 112760 रुपये प्रति किलो पर था। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं। शनिवार और रविवार को बाजार बंद था।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रे: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव दोपहर कारेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 24 कैरेट98243 रुपये98791 रुपये 98896 रुपये
सोना 23 कैरेट97850 रुपये98395 रुपये98500 रुपये
सोना 22 कैरेट89991 रुपये90493 रुपये 90589 रुपये
सोना 18 कैरेट73682 रुपये74093 रुपये 74172 रुपये
सोना 14 कैरेट57472 रुपये57793 रुपये 57854 रुपये
चांदी 999 112700 रुपये/किलो112760 रुपये प्रति किलो 113465 रुपये प्रति किलो

पिछले दिन सोने-चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुझान के चलते शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100 रुपये बढ़कर 98,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि एक दिन पहले यानी गुरुवार को इसका भाव 98,670 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

इसी तरह, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 100 रुपये की तेजी के साथ 98,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को इसका मूल्य 98,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं दूसरी ओर, चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखा गया और यह शुक्रवार को 1,10,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर बनी रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का रुख

वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना 12.38 डॉलर यानी 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,351.53 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। वहीं, हाजिर चांदी 0.64 प्रतिशत बढ़कर 38.38 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

कीमतें क्यों बढ़ीं?

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने बताया कि डॉलर इंडेक्स में हल्की कमजोरी और यूरोपीय यूनियन द्वारा रूस पर नए प्रतिबंध (विशेषकर तेल व्यापार से जुड़े) लगाए जाने के कारण वैश्विक चिंताएं फिर से बढ़ी हैं। इस कारण निवेशकों का रुझान सुरक्षित परिसंपत्तियों की ओर बढ़ा है, जिससे सोने की कीमतों में मजबूती आई है और कॉमेक्स गोल्ड 3,350 डॉलर के स्तर को फिर से पार कर गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि कारोबारी अमेरिका के प्रमुख आर्थिक आंकड़ों जैसे मिशिगन उपभोक्ता धारणा और मुद्रास्फीति से जुड़े आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जो सर्राफा कीमतों की दिशा तय करने में मदद करेंगे।

वायदा बाजार में सोने की चाल

शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत 397 रुपये बढ़कर 97,870 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। यह 0.41 प्रतिशत की तेजी दर्शाता है। इसमें कुल 10,846 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विशेषज्ञों के मुताबिक, ताजा सौदों की वजह से वायदा बाजार में सोने के दामों में यह उछाल देखा गया। न्यूयॉर्क में भी सोने का वायदा भाव 0.25 प्रतिशत चढ़कर 3,353.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

वायदा बाजार में चांदी की स्थिति

प्रतिभागियों द्वारा सौदे बढ़ाए जाने के कारण शुक्रवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमत में 911 रुपये की तेजी आई और यह 1,13,245 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। सितंबर डिलीवरी के लिए एमसीएक्स पर चांदी के कॉन्ट्रैक्ट में यह 0.81 प्रतिशत की वृद्धि रही, जिसमें 18,030 लॉट का कारोबार हुआ। हालांकि, वैश्विक बाजार में न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38.67 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article