बिजनेस

ET Now Global Business Summit 2024: जब कई देश नोट छाप कर बर्बाद हो रहे थे, तब सरकार ने बुद्धि से बचा ली थी देश की अर्थव्यवस्था- मोदी

ET Now Global Business Summit 2024: ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने उस दौर को याद किया, जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी की चपेट में थी। महामारी ने दुनिया को ठप कर दिया था, भारत भी इसकी चपेट में था।

Image

ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी

ET Now Global Business Summit 2024: ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि कैसे कोरोना के दौर में जब दुनिया के कई देश नोट छाप-छापकर अपनी अर्थव्यवस्था बचाने के चक्कर में बर्बाद हो गए, तब मोदी सरकार ने अपनी बुद्धि से भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर लिया। पीएम मोदी से बताया कि कैसे भारत ने जान है तो जहान की नीति पर चलते हुए कोरोना से मुकाबला किया।

पीएम मोदी ने याद किया कोरोना का दौर

ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने उस दौर को याद किया, जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी की चपेट में थी। महामारी ने दुनिया को ठप कर दिया था, भारत भी इसकी चपेट में था। तब मोदी सरकार ने नोबेल प्राइज विजेताओं तक की सलाह को अनसुना कर, अपने अनुभव से भारत की अर्थव्यवस्था को बचाए रखा। पीएम मोदी ने कहा- "उस समय बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स की यही राय थी कि नोट छापो, ताकि डिमांड बढ़े, उद्योगपतियों को तो मैं समझ सकता हूं, लेकिन सारे नोबेल प्राइज विनर भी मुझे यही कहते थे, दुनिया की अनेक सरकारों ने यह रास्ता अपनाया भी था, लेकिन इस कदम से और भले कुछ हुआ नहीं, लेकिन हम देश की इकोनॉमी को अपनी मर्जी के हिसाब से चला पाए। उन लोगों का हाल ये था कि आज भी महंगाई को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।"

दुनिया कर रही गौरवगान- मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा- "जो रास्ता उन्होंने चुना, उसके साइड इफेक्ट आज भी हैं। हम पर भी दवाब डालने के बहुत प्रयास हुए थे, हमारे सामने भी ये सरल रास्ता था। जो दुनिया कह रही है, जो दुनिया कर रही है, चलो हम भी उसमें बह चलें, लेकिन हम जमीनी सच्चाईयों को जानते थे। हम समझते हैं, हमने अनुभव के आधार पर अपने विवेक से, कुछ निर्णय लिए और उसका जो नतीजा निकला, जिसकी आज दुनिया सराहना कर रही है, दुनिया उसका गौरवगान कर रही है। हमारी जिन नीतियों पर सवाल उठाए जा रहे थे, वो हमारी नीतियां साबित हुईं, और आज इसलिए भारत की अर्थव्यवस्था इतनी मजबूत स्थिति में है।"

कंट्रोल में महंगाई-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार की नीतियों के कारण आज देश में हर क्षेत्र में मौके हैं। आज महंगाई भी कंट्रोल में है। पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी देश की विकास यात्रा में एक समय ऐसा आता है, जब सारी परिस्थितियां उसके पक्ष में होती हैं। ये वो समय होता है जब वो देश अपने आपको, आने वाली कई-कई सदियों के लिए मजबूत बना लेता है। मैं भारत के लिए आज वही समय देख रहा हूं।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article