बिजनेस

ET Now Global Business Summit 2024: पृथ्वी पर मौजूद ज्यादातर प्रजातियां अगले 4-5 दशकों में खत्म हो जाएंगी- डॉ थॉमस पी एम बार्नेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2024, 06:51 PM IST

ET Now Global Business Summit 2024: डॉ. थॉमस पी. एम. बार्नेट ने इस समिट में अपने प्रजेंटेशन में बताया कि कैसे दुनिया का प्रदृश्य बदल रहा है और दुनिया की महाशक्तियां अलग-अलग समस्याओं से जूझ रही हैं।

Image

ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट में डॉ थॉमस पी एम बार्नेट

ET Now Global Business Summit 2024: ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट में थ्रूलाइन इंक के प्रिंसिपल बिजनेस स्ट्रैटेजिस्ट थॉमस पी एम बार्नेट ने कहा कि आने वाले 4-5 दशकों में धरती पर से ज्यादातर प्रजातियां खत्म हो जाएंगी। दुनिया इस समय क्लाइमेंट चेंज की चपेट में है।

क्या बोले डॉ. थॉमस पी. एम. बार्नेट

डॉ. थॉमस पी. एम. बार्नेट ने ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 में क्लाइमेंट चेंज के समय में भारत की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत इस दौरान वैश्विक नेतृत्व हासिल कर सकता है। डॉ. थॉमस पी. एम. बार्नेट ने इस समिट में अपने प्रेजेंटेशन में बताया कि कैसे दुनिया का प्रदृश्य बदल रहा है और दुनिया की महाशक्तियां अलग-अलग समस्याओं से जूझ रही हैं। जापान से लेकर चीन तक जनसंख्या में हो रही असमानता को लेकर मुश्किल में हैं। यहां बुजुर्गों की बढ़ती संख्या और नए जन्म में कमी एक बड़ी समस्या है।

भारत तेजी से बढ़ रहा है- बार्नेट

डॉ. थॉमस पी. एम. बार्नेट ने आगे कहा कि आने वाले समय में क्लाइमेंट चेंज के कारण दुनिया का नक्शा ही बदल जाएगा। डॉ. थॉमस पी. एम. बार्नेट ने चीन, अमेरिका और भारत के बीच जारी टकराव और उसके शक्ति संतुलन को लेकर भी अपने विचार रखे। बार्नेट ने कहा कि चीन का भविष्य अंधेरे में है। अमेरिका का भविष्य 2024 के चुनाव पर निर्भर करेगा। भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article