ESIC New Rules : 4 करोड़ कर्मचारियों को फायदा, बिना क्लेम सीधे बैंक खाते में आएगा पैसा

कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तहत आने वाले करीब 4 करोड़ कर्मचारियों के लिए ESIC ने कई बड़े बदलाव किए हैं। अब बीमारी और मैटरनिटी जैसे मामलों में मिलने वाला पैसा बिना क्लेम के सीधे खाते में जमा होगा।

ESIC New Rules : राज्य कर्मचारी बीमा आयोग यानी ESIC के तहत हेल्थ इंश्योरेंस कवर में आने वाले देशभर के 4 करोड़ कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव हुआ है। ESIC ने नए नियमों को 21 नवंबर को गजट नोटिफिकेशन के जरिये लागू कर दिया है।

ESIC New Rules

नए नियमों से होगी आसानी

इन नए नियमों के तहत अब बीमारी और मैटरनिटी के मामलों में कर्मचारी को मिलने कैश बेनिफिट के लिए अगल से क्लेम नहीं करना होगा। बल्कि, बिना क्लेम किए ही पैसा सीधे बैंक खाते में जमा हो जाएगा। अब तक कर्मचारियों को इसके लिए क्‍लेम करना पड़ता था। इसके अलावा नए नियमों के तहत काम के दौरान चोट लगने या दुर्घटना के मामलों में भी क्लेम की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है।

End of Feed