EPFO यूजर अब ज्यादा पेंशन के होंगे हकदार,ऐसे लें फायदा,3 मार्च तक मौका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2023, 07:01 PM IST

EPFO subscribers can opt for higher pension: नवंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारी पेंशन (संशोधन) योजना, 2014 को बरकरार रखा था। कोर्ट ने 22 अगस्त, 2014 के पहले हुए ईपीएस संशोधन ने पेंशन योग्य वेतन सीमा को 6,500 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति माह कर दिया था।

EPFO subscribers can opt for higher pension: ईपीएफओ (EPFO) सब्सक्राइबर अब ज्यादा पेंशन ले सकेंगे। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सोमवार को कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) के तहत अधिक पेंशन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ईपीएफओ के अनुसार इसके लिए सदस्य और उनके नियोक्ता संयुक्त रूप से आवेदन कर सकेंगे। इसके तहत सब्सक्राइबर अपने मूल वेतन की 8.33 फीसदी राशि पेंशन के लिए योगदान कर सकेंगे।

epfo pension scheme

EPFO ने जारी किया नया नियम

ऐसे होगा आवेदन

असल में नवंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारी पेंशन (संशोधन) योजना, 2014 को बरकरार रखा था। कोर्ट ने 22 अगस्त, 2014 के पहले हुए ईपीएस संशोधन में पेंशन योग्य वेतन सीमा को 6,500 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति माह के प्रस्ताव को बरकरार रखा था। और सदस्यों और उनके नियोक्ताओं को ईपीएस में उनके वास्तविक वेतन का 8.33 प्रतिशत योगदान करने की अनुमति दी थी। ऐसे में जिस सब्सक्राइबर की लिमिट तय कैप से ज्यादा है, उसे इसका फायदा मिलेगा।

End of Feed