EPFO fraud: डिजिटल युग के इस दौर में साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं। साइबर फ्रॉड करने वाले नए-नए तरीके इजाद कर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक नई एडवाइजरी जारी की है, जिसमें सब्सक्राइबर्स को ऑनलाइन घोटालों से सावधान रहने की चेतावनी दी गई है। X पर शेयर किए गए एक वीडियो में, EPFO के डिजिटल फ्रॉड के बारे में आगाह किया और इन गलतियों से बचने के लिए अगाह किया है। अगर आप भी PF अकाउंट होल्डर हैं तो आपको जरूरी बातों की जानकारी जरूर होनी चाहिए।
पीएफ फ्रॉड अलर्ट
EPFO कभी भी पर्सनल डिटेल्स नहीं मांगता
EPFO ने साफ तौर पर कहा है कि वह कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया के जरिए कोई भी जरूरी जानकारी नहीं मांगता है। EPFO कभी भी फोन कॉल या WhatsApp के जरिए कोई भी गोपनीय जानकारी नहीं मांगता है। ईपीएफओ की ओर से जजर्स को सलाह दी गई है कि वे UAN, पासवर्ड, OTP, आधार नंबर, बैंक अकाउंट डिटेल्स या डेबिट/क्रेडिट कार्ड PIN जैसी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। ऐसी जानकारी शेयर करने से फाइनेंशियल फ्रॉड हो सकता है और अकाउंट में बिना इजाजत के एक्सेस मिल सकता है।
सिर्फ ऑफिशियल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें
सब्सक्राइबर्स को EPFO की सर्विसेज सिर्फ उसकी ऑफिशियल वेबसाइट www.epfo.gov.in या UMANG App के जरिए ही एक्सेस करनी चाहिए। इस एडवाइजरी में यह भी जोर दिया गया है कि कोई भी पर्सनल डिटेल्स डालने से पहले वेबसाइट की असलियत जरूर वेरिफाई कर लें। इसके अलावा, EPFO की सर्विसेज मुफ्त हैं। यूजर्स को चेतावनी दी गई है कि वे सर्विसेज के लिए किसी एजेंट या तीसरे पक्ष को पैसे न दें, क्योंकि वे फ्रॉड हो सकते हैं।
फेक लिंक और मैसेज से सावधान रहें
ईपीएफओ ने फेक लिंक पर क्लिक करने या अनजान फाइलें डाउनलोड नहीं करने की सलाह दी है। एडवाइजरी में कहा गया है कि EPFO के नाम पर आने वाले फेक कॉल, मैसेज, ईमेल या लिंक पर क्लिक न करें। यूजर्स को यह भी सलाह दी गई है कि वे अनजान सोर्स से APK फाइलें इंस्टॉल न करें और सोशल मीडिया पर उन अनजान लोगों को जवाब न दें जो EPFO से जुड़ी समस्याओं को हल करने का दावा करते हैं।
संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट करें
EPFO ने यूजर्स से अपील की है कि वे ऑफिशियल अलर्ट पाने के लिए अपना मोबाइल नंबर और ईमेल ID अपने UAN के साथ अपडेट रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि के मामले में, तुरंत EPFO के ऑफिशियल शिकायत पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज करानी चाहिए। सब्सक्राइबर्स को यह भी सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए सिर्फ EPFO के वेरिफाइड सोशल मीडिया हैंडल और ऑफिशियल YouTube चैनल पर ही भरोसा करें। क्लिप के आखिर में, EPFO के अधिकारी ने सावधान रहने और दूसरों को भी सुरक्षित रहने में मदद करने की सलाह दी है।
