PF खाते में ₹1 लाख, तो कितना निकाल सकते हैं आप? ₹25000 से ₹75000 का समझें हिसाब

अगर आपके PF खाते में 1 लाख रुपये हैं, तो आप इसमें से कितनी रकम निकाल सकते हैं। EPFO के नियमों के मुताबिक 25000 से 75000 रुपये किस तरह निकाले जा सकते हैं।

EPF Withdrawal Rules 2026: अगर आपके PF खाते में ₹1 लाख जमा हैं और अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए, तो आप कितनी रकम निकाल सकते हैं? क्या आपको ₹25,000 मिलेंगे, ₹50,000 या फिर पूरे ₹75,000 निकालने की अनुमति है? इसका जवाब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के नए नियमों में छिपा है।

pf epfo withdrawal

1 लाख बैलेंस तो कितना निकलेगा पीएफ

नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) रिटायरमेंट के समय मिलने वाली एक बड़ी आर्थिक सुरक्षा है। लेकिन, कई बार मेडिकल इमरजेंसी, बच्चों की पढ़ाई, शादी या घर से जुड़े खर्चों के लिए नौकरी के दौरान ही इस रकम की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में EPFO के नए नियमों को समझना जरूरी है, ताकि आपको पता हो कि किस परिस्थिति में कितनी रकम निकाली जा सकती है।

End of Feed