EPF, NPS या PPF: रिटायरमेंट के लिए कौन सा निवेश विकल्प है सबसे बेहतर? जानें सबकुछ

EPF vs NPS vs PPF: अगर आप रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए निवेश शुरू करना चाहते हैं और EPF, NPS या PPF के चुनाव को लेकर कन्फ्यूज हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको आपकी जरूरत के अनुसार सही विकल्प बताते हैं।

EPF vs NPS vs PPF: नौकरी में रहते हर महीने सैलरी आती है। वहीं, सेवानिवृत्ति के बाद सैलरी आनी बंद हो जाती है। इसलिए नौकरी में रहते ही रिटायरमेंट प्लानिंग जरूरी है। अब सवाल उठता है कि रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) या नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में कौन बेस्ट है? अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो बता दें कि एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड, स्ट्रक्चर्ड कंट्रीब्यूशन के जरिए सैलरी पाने वाले प्रोफेशनल्स के लिए डिसिप्लिन्ड, लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएशन करता है। वहीं, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) उन लोगों को सेफ्टी और प्रेडिक्टेबिलिटी देता है जो अपने निवेश पर जोखिम लेना नहीं चाहते हैं और फिक्स रिटर्न चाहते हैं। नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS), अपने मार्केट-लिंक्ड एक्सपोजर के साथ, कम जोखिम के साथ सहज निवेशकों को लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न देता है।

Retirement Planning

रिटायरमेंट प्लानिंग

EPF

अगर आप सैलरी पाने वाले कर्मचारी हैं और आपको EPF के फायदे मिलते हैं। यह आपको महीने की सैलरी से कटौती करके कम रिस्क वाला, स्टेबल और ऑटोमैटिक रिटायरमेंट फंड बनाने की सुविधा देता है। यह ऑप्शन तब बहुत अच्छा है जब आप ज्यादातर टैक्स-फ्री मैच्योरिटी चाहते हैं।

End of Feed