Elon Musk New Mansion: एलन मस्क ने 294 करोड़ में खरीदी नई हवेली, रहेंगे 11 बच्चे और उनकी माताएं

Elon Musk New Mansion: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को सपोर्ट कर हलचल पैसा करने वाले दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने टेक्सास में 35 मिलियन डॉलर की हवेली खरीदी। जिसमें उनके 11 बच्चे और उनकी माताएं रहेंगे।

Elon Musk New Mansion: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को सपोर्ट कर राजनीतिक हलचल मचाने वाले एलन मस्क टेक्सास में अपने लेटस्ट रियल एस्टेट वेंचर की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं, कथित तौर पर उन्होंने अपने बड़े परिवार के लिए डिजाइन की गई एक विशाल हवेली खरीदी है जिसमें 11 बच्चे शामिल हैं। इस एस्टेट में टस्कन से प्रेरित डिजाइन है और मस्क के पूरे परिवार को समायोजित करने के लिए पर्याप्त जगह है, जिसमें उनके एक्सपार्टनर और उनके बच्चे शामिल हैं। ऐसा लगता है कि टेस्ला मालिक एक ऐसी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं जहां उनके बच्चे एक-दूसरे से रह सकें, जुड़ सकें।

Elon Musk new mansion

बच्चों के लिए एलन मस्क ने खरीदा नया घर

एलन मस्क ने 35 मिलियन डॉलर में खरीदी हवेली

टेस्ला फाउंडर के करीबी सूत्रों ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि एलन मस्क ने 35 मिलियन डॉलर (294.29 करोड़ रुपये) में 14,400 वर्ग फुट की हवेली खरीदी है। सार्वजनिक रिकॉर्ड के मुताबिक इस प्रॉपर्टी से सटा हुआ एक 6 बेडरूम वाला हवेली भी है जिसे उन्होंने खरीदा है। कथित तौर पर मस्क अपने दो बच्चों की माताओं को इन पास की प्रॉपर्टी में रहने देना चाहते हैं। उनका मानना है कि इस व्यवस्था से उनके छोटे बच्चे एक-दूसरे के जीवन का हिस्सा बन सकेंगे और मिस्टर मस्क उनके बीच समय बिता सकेंगे।

End of Feed