Elon Musk Sperm Donor: दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क के बारे में जानने की दिलचस्पी होती है। लेकिन कभी-कभी ऐसी रिपोर्ट सामने आती है, जो हर किसी को आकर्षित करती है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि एलन मस्क ने एक शादीशुदा कपल को अपना स्पर्म देने का ऑफर किया था। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में एलन मस्क के अपने बड़े परिवार के लिए बनाए गए गुप्त परिसर के बारे में बताया गया है। जो अभी भी बढ़ रहा है। जिसमें दावा किया गया है कि एलन मस्क ने निकोल शहनहान (Nicole Shanahan) को अपना शुक्राणु (Sperm) दान करने का ऑफर किया था। वह महिला सिलिकॉन वैली की पावरफुल वकील हैं, जो आरएफके जूनियर की साथी थीं। जब वे राष्ट्रपति पद की दौड़ में एक स्वतंत्र उम्मीदवार थे। तब आरएफके ने डोनाल्ड ट्रम्प का समर्थन किया। निकोल और एलन मस्क दोनों अब एक ही खेमे का हिस्सा हैं। लेकिन जब एलन मस्क ने स्पर्म ऑफर देने का ऑफर किया तो शहनहान ने उसे ठुकरा दिया।
शादीशुदा कपल को अपना स्पर्म देने का किया था ऑफर
टाइम्स ऑफ इंडिया ने न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के हवाले से लिखा कि एलन द्वारा अपना डीएनए शेयर करने का ऑफर कई लोगों ने की। पिछले साल एक फेमस सिलिकॉन वैली एक्जिक्यूटिव के घर पर आयोजित एक डिनर पार्टी में मस्क ने एक शादीशुदा जोड़े को अपना स्पर्म देने का ऑफर किया था, जिनसे वे काफी कम बार ही मिले थे। वहां मौजूद दो लोगों के मुताबिक न्यूयॉर्क टाइम्स ने यह बात बताई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि दंपति ने डिनर के दौरान बताया था कि उन्हें बच्चा पैदा करने में परेशानी हो रही है। मस्क ने तुरंत उन्हें मदद का ऑफर किया और बताया कि उनके कितने बच्चे हैं। शहनहान को यह ऑफर 2022 की सर्दियों में दिया गया था, जब शहनहान ने कहा था कि उनका मस्क के साथ अफेयर था, लेकिन यह कोई अफेयर नहीं था।
अन्य महिलाओं को दे चुके हैं अपना स्पर्म
2021 में जब एलन मस्क (Elon Musk) ग्रिम्स (Grimes) के साथ रिलेशनशिप में थे, तब मस्क ने शिवोन जिलिस (Shivon Zilis) को स्पर्म डोनेट किया था, जो IVF के जरिए जुड़वा बच्चों के साथ गर्भवती हो गई थी। वाल्टर इसाकसन (Walter Isaacson) द्वारा एलन मस्क की अधिकृत बायोग्राफी के मुताबिक जिलिस और ग्रिम्स, जो दोस्त थे, एलन मस्क के बच्चों के साथ गर्भवती थीं और उन्हें डिलीवरी के लिए एक ही समय में एक ही अस्पताल ले जाया गया था।
एलन मस्क-निकोल शहनहान अफेयर
रिपोर्ट में यह व्यापक रूप से बताया गया कि एलन मस्क का निकोल शहनहान के साथ प्रेम संबंध था, जिसके कारण उनके तत्कालीन पति, गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन ने तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। शहनहान ने अफेयर से इनकार किया लेकिन एलन के साथ यौन संबंध बनाने की बात स्वीकार की। एलन मस्क के तीन महिलाओं से 12 बच्चे हैं - उनकी पहली पत्नी जस्टिन विल्सन (Justine Wilson) से 6 बच्चे, उनकी पूर्व प्रेमिका ग्रिम्स से 3 और न्यूरालिंक की एक्जिक्यूटिव शिवोन जिलिस से 3 बच्चे हैं।
