Elon Musk Motivational Quotes: लंबे समय तक दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति रहे एलन मस्क अब दुनिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति हैं। एलन मस्क को आज किसी खास इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। एलन मस्क के बारे में पूरी दुनिया जानती है कि वे कैसे शख्स हैं और उनमें क्या खूबियां हैं। आज जिस इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की चर्चा दुनियाभर में हो रही है, उसे सही मायने में एलन मस्क ने ही Tesla के जरिए नई और विस्तृत पहचान दिलाई।
Alon Musk: एलन मस्क के मोटिवेशनल कोट्स।
Motivational Quotes: एलन मस्क की कामयाबी के पीछे छिपे हैं ये राज
एलन मस्क मूल रूप से दक्षिण अफ्रीका के हैं। उनका जन्म 28 जून 1971 को दक्षिण अफ्रीका के प्रीटोरिया में हुआ था। लेकिन बाद में वे अमेरिका में जाकर बस गए और अभी उनके पास अमेरिका की ही नागरिकता है। आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि मस्क ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन उनके 10 बच्चे हैं।
Motivational Quotes: एलन मस्क की कामयाबी के पीछे छिपे हैं ये राज
एलन मस्क का प्रमुख बिजनेस उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला है। टेस्ला के अलावा उनके पास खुद की रॉकेट मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी SpaceX भी है। इतना ही नहीं, टनलिंग कंपनी The Boring Company भी एलन मस्क की ही है। सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म्स में से एक ट्विटर भी एलन मस्क का ही है।
Motivational Quotes: एलन मस्क की कामयाबी के पीछे छिपे हैं ये राज
51 साल के एलन मस्क ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से पढ़ाई की थी। उन्होंने टेस्ला, स्पेसएक्स, बोरिंग कंपनी समेत कुल 6 कंपनियों की स्थापना की।
Motivational Quotes: एलन मस्क की कामयाबी के पीछे छिपे हैं ये राज
फोर्ब्स के मुताबिक एलन मस्क का मौजूदा नेट वर्थ 202.4 बिलियन डॉलर है और वे अभी दुनिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति हैं। दुनिया के सबसे धनी लोगों की लिस्ट में एलन मस्क फ्रांस के बर्नार्ड अर्नोल्ट से पीछे हैं, जिनकी नेट वर्थ 225.9 बिलियन डॉलर है।
