Elon Musk-Mark Zuckerberg Fight: मस्क और जकरबर्ग की फाइट होगी लाइव, दुनिया देखेगी घर बैठे तमाशा

Elon Musk-Mark Zuckerberg Fight: मस्क ने फाइट के लिए अपनी तैयारियों के बारे में भी बात की थी और कहा था कि वह काम के दौरान वजन उठा रहे हैं क्योंकि उनके पास वर्कआउट के लिए पर्याप्त समय नहीं है। उन्होंने कहा था कि 'दिन भर वजन उठा रहा हूं, लड़ाई की तैयारी कर रहा हूं। मेरे पास समय नहीं है कि वर्कआउट करूं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मस्क और जकरबर्ग की हो सकती है फाइट
  • दोनों के बीच होगी केज फाइट
  • फाइट को किया जाएगा लाइव स्ट्रीम

Elon Musk-Mark Zuckerberg Fight: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर कहा है मेटा प्रमुख और दुनिया के 9वें सबसे अमीर व्यक्ति मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) के साथ उनके प्रस्तावित मैच को एक्स पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इतना ही नहीं इस मैच से होने वाली कमाई को दान किया जाएगा।

Elon Musk-Mark Zuckerberg Fight

एलन मस्क-मार्क जकरबर्ग की फाइट

मस्क ने कहा है कि जुक Vs मस्क की लड़ाई 𝕏 पर लाइव-स्ट्रीम की जाएगी। मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर इस मामले में पोस्ट किया है।

End of Feed