X यूजर को देनी होगी एक डॉलर की फीस, जानें बॉट से लड़ने के लिए मस्क का क्या है प्लान

Elon Musk Announces X To Take $1 : मस्क ने लिखा है कि मुफ्त में पढ़ें, लेकिन लिखने के लिए प्रति वर्ष एक डॉलर खर्च करें। यह रियल यूजर्स को अवरुद्ध किए बिना बॉट्स से लड़ने का एकमात्र तरीका है।

Elon Musk Announces X To Take $1 :सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स अब बॉट्स से निपटने के लिए नई रणनीति लेकर आया है। कंपनी के ओनर एलन मस्क ने कहा कि बॉट्स से निपटने के लिए नए यूजर्स को पोस्‍ट करने के लिए प्रति वर्ष एक डॉलर का भुगतान करना होगा, हालांकि वे दूसरों के पोस्ट मुफ्त में पढ़ सकते हैं। ग्लोबल लेवल पर इस बदलाव को लॉन्च करने से पहले कंपनी न्यूजीलैंड और फिलीपींस में इसकी टेस्टिंग कर रही है। यहां पर दोनों देशों में नए यूजरों को अकाउंट खोलने के लिए एक डॉलर का भुगतान करना होगा।

ELON MUSK

एलन मस्का का नया ऐलान

मस्क ने किया लिखा

मस्क ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि मुफ्त में पढ़ें, लेकिन लिखने के लिए प्रति वर्ष एक डॉलर खर्च करें। यह रियल यूजर्स को अवरुद्ध किए बिना बॉट्स से लड़ने का एकमात्र तरीका है।उन्होंने कहा कि यह बॉट्स को पूरी तरह से नहीं रोकेगा, लेकिन प्लेटफॉर्म में हेरफेर करना एक हजार गुना कठिन होगा। एक्स के अनुसार, यह बॉट्स से लड़ने के लिए किया गया है।

End of Feed