LIVE

DA Hike Latest News Updates: DA में हो गई 4 % की बढ़ोतरी, मोदी कैबिनेट का दिवाली से पहले तोहफा

Times Now Navbharat DigitalUpdated Oct 18, 2023, 13:25 IST
Follow on Google News
DA Hike Latest News Updates: DA में हो गई 4 % की बढ़ोतरी, मोदी कैबिनेट का दिवाली से पहले तोहफा

DA Hike Latest News Updates: DA में हो गई 4 % की बढ़ोतरी, मोदी कैबिनेट का दिवाली से पहले तोहफा

मोदी कैबिनेट ने DA बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है। इसके तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। महंगाई भत्ता 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया है। डीए 1 जुलाई, 2023 से लागू होगा। इसके पहले मंगलवार को केंद्र सरकार के अराजपत्रित कर्मचारियों को 2022-23 के लिए 7,000 रुपये के बोनस देने का ऐलान कर दिया है।

OCT 18, 2023 13:08 IST

बढ़ गया DA, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

मोदी कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है।
OCT 18, 2023 12:25 IST

DA Hike Latest News LIVE Updates: कितनी बढ़ेगी सैलरी, ऐसे करें कैलकुलेट

डीए में अगर 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो बेसिक सैलरी में 4 फीसदी राशि का कैलकुलेशन करने पर जो राशि जाती है, वह बढ़ी हुई राशि है।
OCT 18, 2023 12:02 IST

DA Hike Latest News LIVE Updates: DA फिक्स करने का है खास फॉर्मूला

इंडस्ट्रियल वर्कर के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर महंगाई भत्ता फिक्स किया जाता है। जिसके आधार पर 4 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान है।
OCT 18, 2023 11:34 IST

DA Hike Latest News LIVE Updates: साल में दो बार बढ़ता है डीए

सरकार हर 6 महीने में महंगाई भत्ते की गणना करती है। कर्मचारियों और पेंशनधारियों का महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ाया जाता है।
OCT 18, 2023 11:22 IST

DA Hike Latest News LIVE Updates: क्या है महंगाई भत्ता

महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों को मिलता है। महंगाई भत्ता बढ़ती महंगाई के प्रभाव को कम करने के लिए कर्मचारियों और पेंशनधारियों को दिया जाता है।
OCT 18, 2023 10:58 IST

DA Hike Latest News LIVE Updates: इन लोगों को मिलेगा बोनस का फायदा

बोनस का फायदा, केंद्र सरकार के उन कर्मचारियों को मिलेगा, जो एक अप्रैल 2023 से पहले नौकरी में कार्यरत हैं। साथ ही उन्होंने साल 2022-23 के दौरान कम से कम छह महीने तक लगातार ड्यूटी की है।
OCT 18, 2023 10:57 IST

DA Hike Latest News LIVE Updates: मौजूदा और पेंशनभोगियों दोनों को फायदा

डीए में बढ़ोतरी से 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
OCT 18, 2023 10:56 IST

DA Hike Latest News LIVE Updates: जुलाई से मिलेगा महंगाई भत्ता

अगर डीएम बढ़ोतरी का ऐलान होता है तो वह 1 जुलाई, 2023 से लागू होगा। जो कि नवंबर महीने की सैलरी में मिलने की संभावना है।
OCT 18, 2023 10:55 IST

DA Hike Latest News LIVE Updates: बोनस का मिला तोहफा

मंगलवार को केंद्र सरकार के अराजपत्रित कर्मचारियों को 2022-23 के लिए 7,000 रुपये के बोनस देने का ऐलान कर दिया है। यह बोनस उन कर्मचारियों को दिया जाएगा, जो किसी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं।
OCT 18, 2023 10:54 IST

DA Hike Latest News LIVE Updates: मोदी सरकार आज 4 फीसदी डीए का ऐलान कर सकती है

केंद्रीय कैबिनेट की आज अहम बैठक है। इसमें केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई में बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है। इसके तहत डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो सकता है।