Elon Musk: ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्वीट कर बताया कि अब यूजर्स को प्रति आर्टिकल के आधार पर शुल्क चुकाना पड़ सकता है। इसके अलावा यदि यूजर्स मंथली मेंबरशिप के लिए साइन अप नहीं करते तो उन्हें आर्टिकल पढ़ने के लिए ज्यादा पेमेंट करना होगा। उन्होंने इसे पब्लिक और मीडिया संस्थानों दोनों के लिए बड़ी जीत होनी चाहिए बताया है।
एलन मस्क
मीडिया पब्लिशर्स को चार्ज कर पाएंगे
इसके साथ ट्विटर अगले महीने से मीडिया संस्थानों को अपने आर्टिकल पढ़ने के लिए यूजर्स से चार्ज लेने की अनुमति देगा। यूजर्स से 'प्रति लेख के आधार' पर शुल्क लिया जाएगा और यदि वे मासिक सदस्यता के लिए साइन अप नहीं करते हैं तो ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा। ये आय कंटेंट क्रिएटर्स के पास जाएगी, ट्विटर कुछ भी चार्ज नहीं लेगा। इससे पहले दिन में ट्विटर ने घोषणा की थी कि क्रिएटर भी इस प्लेटफॉर्म पर अपने कंटेंट को मॉनेटाइज करवा सकते हैं।
ब्लू टिक पर लग रहा चार्ज
इससे पहले मस्क ने वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटाने का ऐलान किया था। मस्क ने कहा था कि जो यूजर्स ब्लू टिक के लिए पैसे देंगे, सिर्फ उन्हें ब्लू टिक मिलेगा। अगर यूजर्स ब्लू टिक लेना चाहते हैं तो उन्हें 900 रुपये प्रति माह देना पड़ेगा। सदस्यता लेने वालों को न सिर्फ ब्लू टिक मिलता है, बल्कि उन्हें लंबे ट्वीट्स और एडिटिंग फीचर भी पोस्ट करने को मिलते हैं। साथ ही उन्हें प्लेटफॉर्म पर "प्राथमिकता" दी जाती है।
