बिजनेस

Bank Holidays in May: मई में Bank जाने से पहले देख लें ये लिस्ट; महाराणा प्रताप जयंती, बुद्ध पूर्णिमा सहित इस दिन रहेगी छुट्टियां

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 30, 2023, 12:07 PM IST

Bank Holidays List May 2023: अप्रैल की तरह मई का महीना भी बैंकों की छुट्टियों वाला है। इस महीने कुल 5 छुट्टियां राज्य दिवस और जयंती के कारण होंगी।

Image

Bank Holidays List May 2023

Photo : iStock

Edited TablBank Holidays List May 2023: अप्रैल की तरह मई का महीना भी बैंकों की छुट्टियों वाला है। इस महीने कुल 5 छुट्टियां राज्य दिवस और जयंती के कारण होंगी। इसके अलावा 29 शहरों में अलग-अलग दिन कुल 27 छुट्टियां हैं। ऐसे में राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा अपने शहर के आधार पर बैंक की छुट्टियां आपके लिए जानना जरुरी है। जिससे कि आप बैंक से जुड़े हुए काम आसानी से कर सकें। क्योंकि इसकी अनदेखी आपके पैसों के लेन देन, डिमांड ड्राफ्ट , चेक जमा करने जैसे कई कामों में बाधा डाल सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि मई में किस दिन बैंकों की छुट्टियां (Bank Holiday in May 2023) हैं..

इन दिनों देशभर में रहेगी छुट्टी

RBI की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार मई के महीने में मई दिवस, महाराणा प्रताप जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, रविंद्र नाथ टैगोर जयंती पर छुट्टियां हैं। इसके अलावा राज्य दिवस और महाराष्ट्र दिवस को लेकर भी छुट्टियां हैं। इसके अलावा 13 और 27 मई को शनिवार की छुट्टियां हैं और 6 मई, 13 मई, 20 मई और 27 मई को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

जयंतीतारीख
मई दिवस1 मई
बुद्ध पूर्णिमा5 मई
रविंद्र नाथ टैगोर जयंती9 मई
महाराणा प्रताप जयंती22 मई

शहरों के अनुसार कितनी छुट्टियां

अगर शहरों के आधार पर देखा जाय तो कुल 29 शहरों में अलग-अलग दिन 27 छुट्टियां हैं। जो कि निगोशिएबल छुट्टियां हैं। ये वो छुट्टियां हैं जो बैंक अपने स्तर पर तय कर सकेंगे। इसके तहत वह तय करेंगे कि कैन से शहर में किस दिन छुट्टियां दी जा सकती हैं। शहरों के आधार पर छुट्टियां जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article