Aaj Ka Sone Ka Bhav, 30 April 2023 : बीते कारोबारी हफ्ते में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। हफ्ते के दौरान सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा, पर आखिरकार सोना और चांदी दोनों ही सस्ते हुए। जहां सोने की कीमतों में 23 रु की मामूली कमी आई, तो वहीं चांदी का रेट भी 905 रु घटा।
कितने पर रहे सोने के रेट
IBJA Rates के अनुसार पिछले शुक्रवार 21 अप्रैल को सोने की कीमत 60191 रु प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी, जबकि बीते शुक्रवार 28 अप्रैल को सोने के रेट 60168 रु प्रति 10 ग्राम बंद हुआ। यानी पिछले हफ्ते सोना 23 रु सस्ता हुआ।
चांदी की कीमत 74000 रु के नीचे
बात करें चांदी की तो 21 अप्रैल को चांदी की कीमत 21 अप्रैल को 74773 रु पर बंद हुई थी, जबकि 28 अप्रैल को यह 73868 रु पर बंद हुई। इस तरह चांदी दाम बीते हफ्ते 905 रु कम हुआ। चांदी की कीमतें बीते हफ्ते मंगलवार और बुधवार को बढ़ी थीं, जबकि दिनों में इनमें गिरावट आई थी।
किस दिन कितना रहा सोने का रेट
- कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने का भाव 60081 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और मंगलवार को 60078 रुपये पर बंद हुआ था
- बुधवार को सोना 60431 रु, गुरुवार को 60515 रु और शुक्रवार को 60168 रु पर बंद हुआ था
- बुधवार को सोने का क्लोजिंग रेट (60431 रु) हफ्ते के दौरान इसका सबसे ऊंचा बंद स्तर रहा था
सर्राफा बाजार में क्या है रेट
दिल्ली के सर्राफा बाजार में इस समय सोने की कीमत 59900 रु पर दिख रही है। सोने की कीमतें फ्लैट हैं और इनमें कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। वहीं चांदी की कीमत 980 रु के उछाल के साथ 75260 रु पर हैं। ईटी की रिपोर्ट के अनुसाक चांदी के लिए एनालिस्ट्स का मानना है कि ये 90000 रु तक जा सकती है।
2023 में अब तक सोना और चांदी दोनों 10 फीसदी महंगे हुए हैं, लेकिन चांदी की कीमतों में तेजी यहां से लंबे समय तक बनी रह सकती है।
