गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड और बिजली छुड़ाएगी पसीने! 270 GW तक पहुंच सकती है इलेक्ट्रिसिटी डिमांड

Electricity Demand to Hit Record 270 GW: भारत में इस साल गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूटने वाले हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि मई और जून के महीने में देश के कई हिस्सों में भीषण लू (Heatwave) चलेगी। गर्मी का सीधा असर आपकी बिजली की खपत पर पड़ने वाला है।

Electricity Demand to Hit Record 270 GW: देश में बिजली की मांग में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, रविवार को देश की अधिकतम बिजली मांग घटकर 238.15 गीगावाट (जीडब्ल्यू) रह गई, जबकि शनिवार को यह रिकॉर्ड 256 गीगावाट तक पहुंच गया था। रविवार को अधिकांश वाणिज्यिक और औद्योगिक संस्थान बंद रहते हैं, जिससे बिजली की खपत अपने आप कम हो जाती है। यही वजह रही कि बिजली की मांग में इस दिन गिरावट दर्ज की गई।

Electricity Demand to Hit Record 270 GW

Electricity Demand (Photo: iStock)

बिजली की मांग लगातार ऊंचे स्तर पर

पीटीआई (भाषा) की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिजली मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि रविवार को पूरी की गई अधिकतम बिजली आपूर्ति 237.21 गीगावाट रही। इसका मतलब है कि मांग और आपूर्ति के बीच करीब 0.93 गीगावाट का अंतर रहा। हालांकि यह अंतर बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन यह दर्शाता है कि बिजली की मांग लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई है।

End of Feed